लॉरेंस बिश्नोई की बदली गई जेल
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया है. बिश्वनोई को 195 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में संलिप्तता के चलते ऐसा कदम उठाया गया है. लॉरेंस इससे पहले दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में बंद था.
गुजरात एटीएस ने पिछले साल 14 सितंबर को जखाऊ बंदरगाह के पास एक पाकिस्तानी जहाज अल तय्यसा से लगभग 195 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी. जिसमें एटीएस ने 6 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था. जांच में खुलासा हुआ था कि हेरोइन को दिल्ली और पंजाब में खपाने की तैयारी थी. जिसके नेटवर्क दो तस्करों द्वारा संचालित किए जा रहे थे.
गुजरात एटीएस की जांच में दिल्ली के दो तस्करों की मिलीभगत होने की बात सामने आई थी. जिन्हें इस हेरोइन को सौंपा जाना था. एटीएस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था. जिसमें यह भी सामने आया एथा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने का नेटवर्क दो तस्करों की तरफ से संचालित किया जा रहा था. जिसमें एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल था, जो पहले से ही पंजाब की एक जेल में बंद था.
गुजरात पुलिस ने 2021 में मोरबी में ड्रग्स जब्त की थी. जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह में शामिल शूटर भोला उर्फ भारत भूषण का नाम सामने आया था. भोला की हाल ही में जेल में मौत हो चुकी है. कहा जा रहा था कि भोला जेल से ही पंजाब में ड्रग्स के नेटवर्क को चला रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…