दुनिया

China ने फिर लिया भारत से पंगा, G20 बैठक से पहले जारी किया नया MAP, लद्दाख से लेकर अरुणाचल को बताया अपना हिस्सा

China New Map: भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले चीन ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दिखाते हुए भारत से पंगे लेना शुरू कर दिया है. चीन ने फिर दूसरे की जमीन को कब्जाने वाली मानसिकता को दुनिया सामने दिखाया है. दरअसल चीन ने सोमवार को अपना एक आधिकारिक नक्शा जारी किया है. चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि चीने के जारी किए गए नक्शे में भारत के लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है. इसके साथ ही उसने दक्षिण चीन सागर में मौजूद टापुओं पर भी अपना दावा पेश किया है.

ग्लोब्ल मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर नए नक्शे की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा होस्ट की गई मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर लॉन्च किया गया. यह मानचित्र चीन और विश्व के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन विधि के आधार पर संकलित किया गया है.

‘PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति की हुई थी मुलाकात’

कुछ समय पहले ही दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात एक दूसरे से हुई थी. इस मुलाकात को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि चीन ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नई चाल चल दी. उसने आधिकारिक मानक मानचित्र’ के नाम पर नया मैप लॉन्च किया, जिसमें भारत के कई क्षेत्रों को गलत तरीक से अपने नक्शे में दिखाया है.

भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन के नए ‘मानक मानचित्र’ के 2023 संस्करण में अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन क्षेत्र, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर उसके दावों सहित अन्य विवादित क्षेत्रों को शामिल किया गया है. हालांकि भारत ने बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा, लेकिन उसके बाद भी चीन अपने हरकतों से बाज नहीं आता है. भारत में जी-20 बैठक को शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में चीन ने उससे ठीक पहले यह हरकत की है. वहीं इस जी-20 की बैठक में राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UK Flights Grounded: ब्रिटेन का एयर स्पेस बंद, इंटरनेशनल फ्लाइट्स थमीं, आखिर लंदन में क्‍यों रोकनी पड़ी विमानों की आवाजाही?

अरुणाचल प्रदेश में बसाए कई गांव!

बता दें कि कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं, जिसमें चीन LAC के पास संवेदनशील इलाकों में गांव बना रहा है. यह भी कहा गया था कि चीन ने अरुणाचल में कई गांव बसा लिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के जियाओकांग में पूर्वी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago