Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lawrence Bishnoi: ड्रग्स मामले में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, अब तिहाड़ की जगह इस जेल में रहेगा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई…

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया है.

लॉरेंस बिश्नोई की बदली गई जेल

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया है. बिश्वनोई को 195 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में संलिप्तता के चलते ऐसा कदम उठाया गया है. लॉरेंस इससे पहले दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में बंद था.

195 करोड़ की पकड़ी गई थी हेरोइन

गुजरात एटीएस ने पिछले साल 14 सितंबर को जखाऊ बंदरगाह के पास एक पाकिस्तानी जहाज अल तय्यसा से लगभग 195 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी. जिसमें एटीएस ने 6 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया था. जांच में खुलासा हुआ था कि हेरोइन को दिल्ली और पंजाब में खपाने की तैयारी थी. जिसके नेटवर्क दो तस्करों द्वारा संचालित किए जा रहे थे.

एटीएस ने किया था गिरफ्तार

गुजरात एटीएस की जांच में दिल्ली के दो तस्करों की मिलीभगत होने की बात सामने आई थी. जिन्हें इस हेरोइन को सौंपा जाना था. एटीएस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था. जिसमें यह भी सामने आया एथा कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने का नेटवर्क दो तस्करों की तरफ से संचालित किया जा रहा था. जिसमें एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल था, जो पहले से ही पंजाब की एक जेल में बंद था.

यह भी पढ़ें-Nuh Yatra: नूंह ब्रजमंडल यात्रा को नहीं दी गई परमिशन, स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुलिस सिक्योरटी में किया नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक, CM बोले- ‘सूबे में शांति..’

भोला का नाम आया था सामने

गुजरात पुलिस ने 2021 में मोरबी में ड्रग्स जब्त की थी. जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह में शामिल शूटर भोला उर्फ भारत भूषण का नाम सामने आया था. भोला की हाल ही में जेल में मौत हो चुकी है. कहा जा रहा था कि भोला जेल से ही पंजाब में ड्रग्स के नेटवर्क को चला रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital