महाकुंभ 2025

महाकुंभ ग्राम में बनकर तैयार हैं सुपर डीलक्स और विला टेंट हाउस, जानें कब कर सकेंगे बुकिंग

महाकुंभनगर: विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 की शुरूआत 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रही है. महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. इसी क्रम में भारतीय रेलवे भी महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधा देने का प्रबंध कर रहा है.

भारतीय रेलवे महाकुंभ में लगभग 3000 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 1 लाख से अधिक यात्रियों के ठहरने के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था कर रहा है. वहीं दूसरी ओर भारतीय रेलवे की पर्यटन और आतिथ्य शाखा आईआरसीटीसी की ओर से महाकुंभ में त्रिवेणी संगम के पास टेंट सिटी, महाकुंभ ग्राम बनकर तैयार है. आईआरसीटीसी के महाकुंभ ग्राम में पर्यटकों को रहने, खान-पान की विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ चिकित्सा और सुरक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी.

बन कर तैयार हैं सुपर डीलक्स और विला टेंट हाउस

महाकुंभ 2025 में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रिओं और पर्यटकों के लिए मेला प्राधिकरण, पर्यटन विभाग और भारतीय रेलवे सभी तरह की जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का प्रबंध कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे की पर्यटन और आतिथ्य शाखा आईआरसीटीसी ने प्रयागराज में नैनी, अरैल क्षेत्र के सेक्टर नंबर 25 में लग्जरी टेंट सिटी महाकुंभ ग्राम का निर्माण किया है. आईआरसीटीसी की टेंट सिटी, महाकुंभ ग्राम गंगा तट पर त्रिवेणी संगम से लगभग 3.5 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है.

महाकुंभ ग्राम में विश्व स्तरीय लग्जरी टेंट सुपर डीलक्स और विला उपल्ब्ध होंगे, जिनका किराया 18,000 से 20,000 रुपए प्रतिदिन होगा. सुपर डीलक्स और विला टेंट में पर्सनल बाथरूम, गर्म और ठंडे पानी की सुविधा, ब्लोअर, बेड लिनन, तौलिए से साथ खाने की सुविधा भी शामिल हैं. विला टेंट के मेहमान अतिरिक्त रूप से एक अलग आरामदायक बैठने की जगह और टेलीविजन का आनंद भी ले सकेंगे.

ऑनलाइन बुकिंग सुविधा IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध

टेंट सिटी, महाकुंभ ग्राम में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक ठहरने के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है. टेंट सिटी के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेब साईट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर आसानी से की जा सकती है. महाकुंभ ग्राम, के बारे में आईआरसीटीसी की वेबसाईट www.irctc.co.in या फिर पर्यटन विभाग की वेबसाइट और महाकुंभ ऐप पर भी उपलब्ध है.

इसके आलावा आईआरसीटीसी के व्यावसायिक पार्टनर Make My Trip और Go IBIBO की वेबसाइट से भी बुकिंग की जा सकेगी. महाकुंभ ग्राम में रहने वालों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरनी की व्यवस्था भी की गई है.

ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘Atal Yuva Maha Kumbh’ का शुभारंभ

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

10 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

13 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago