देश

झारखंड के राज्यकर्मियों को सरकार का ‘क्रिसमस गिफ्ट’, महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा

झारखंड सरकार ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के सरकारी कर्मियों को तोहफा दिया है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम आयोजित कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मियों को देय महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. अब उन्हें 1 जनवरी 2016 से लागू पुनरीक्षित वेतनमान पर 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा.

केंद्र सरकार ने हाल में अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था. इसी तर्ज पर झारखंड की सरकार ने 1 जुलाई 2024 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान को मंजूरी दी है. राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी इस वृद्धि का लाभ समान रूप से प्राप्त होगा. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न स्तर के कुल 5,33,737 पद स्वीकृत हैं. इन स्वीकृत पदों के मुकाबले 1,83,016 पदों पर लोग कार्यरत हैं. नियमित पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्ते पर राज्य सरकार की ओर से सालाना करीब 16,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं.

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान ‘पीएम-उषा’ के अंतर्गत स्वीकृत योजना के अनुसार, हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 99 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से होने वाले नए निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है. झारखंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को झारखंड विधानसभा के पटल पर आगामी सत्र में रखे जाने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला, दुष्कर्म और एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगा मुफ्त इलाज

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में होमगार्ड की नियमावली से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी. इसके अनुसार, 2014 में नियमावली लागू होने के पहले जिन होमगार्ड्स की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हुई है, उनके आश्रितों को मानवीय आधार पर वन टाइम व्यवस्था के तहत होमगार्ड में ड्यूटी के लिए नामांकित किया जा सकेगा. यह निर्णय कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव पर मंजूरी के बाद लागू होगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

7 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

8 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

9 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

9 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

10 hours ago