राष्ट्रपति द्वारा मंगलवार शाम को मणिपुर, मिजोरम, केरल, बिहार और ओडिशा सहित पांच राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई. मणिपुर में लंबे समय से जारी मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसक तनाव के बीच अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. भल्ला पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति को मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है.
पूर्व सेना प्रमुख और नरेंद्र मोदी सरकार के पूर्व मंत्री जनरल वी.के. सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. जनरल सिंह की इस नियुक्ति से मिजोरम में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.
राष्ट्रपति ने केरल और बिहार के राज्यपालों के बीच अदला-बदली की घोषणा की. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद अब बिहार के राज्यपाल का पद संभालेंगे, जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है.
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंबमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
इन नई नियुक्तियों को संबंधित राज्यों में प्रशासनिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. खासतौर पर मणिपुर और मिजोरम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में इन नियुक्तियों से सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…