देश

यूपी के लिए बड़ी खबर : इन पांच शहरों से जल्द ही उड़ान भरेंगे विमान, योगी सरकार ने AAI से किया करार

UP News: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही प्रदेश के पांच शहरों के हवाई अड्डों से विमान उड़ान भरेंगे. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का प्रदेश सरकार से करार हुआ है. जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट, अलीगढ़, आजमगढ़, सोनभद्र के म्योरपुर एवं श्रावस्ती हवाई अड्डों से ये सुविधा मिलनी शुरू होगी. इन हवाई अड्डों के लिए संचार, नेविगेशन एवं निगरानी-हवाई यातायात प्रबंधन प्रणाली (सीएनएस-एटीएम) को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का प्रदेश सरकार के साथ करार हुआ है.

जरूरी था समझौता

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जानकारी दी है कि, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने नागर विमानन महानिदेशालय को लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. इसलिए लाइसेंस मिलने के बाद वह विमानन कंपनियों से इन हवाई अड्डों से परिचालन शुरू करने का अनुरोध करेंगे. लाइसेंस लेने के लिए सीएनएस-एटीएम समझौता जरूरी था.

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में दुख की लहर, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

केंद्र सरकार पहले ही दे चुकी है अनापत्ति

उन्होंने आगे बताया कि, केंद्र सरकार पहले ही इन हवाई अड्डों के संचालन के लिए अनापत्ति दे चुकी है. एसपी गोयल ने कहा कि, सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई में ही इन हवाई अड्डों के संचालन और प्रबंधन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ अनुबंध किया था. साथ ही उन्होंने बताया कि, हवाई अड्डों का विकास प्रदेश सरकार को करना था जबकि संचालन व प्रबंधन विमानपत्तन प्राधिकरण की जिम्मेदारी है. अब सीएनएस-एटीएम को लेकर समझौता हो गया है. ऐसे में जल्द ही प्रदेश के पांच शहरों से लोगों को विमान की सुविधा मिल सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

12 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

26 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago