केंद्र सरकार ने सोमवार (24 मार्च 2024) को सांसदों के वेतन, भत्तों और पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की. नए संशोधन के तहत, 1 अप्रैल 2023 से सांसदों को एक लाख रुपये की जगह 1.24 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा, उनकी पेंशन और भत्तों में भी वृद्धि की गई है.
सरकार ने संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 के तहत यह बदलाव किया है. यह संशोधन आयकर अधिनियम, 1961 में उल्लिखित लागत मुद्रास्फीति सूचकांक पर आधारित है. 5 साल बाद यह वेतन बढ़ोतरी लागू की गई है, जो पिछली तारीख 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी.
पहले सांसदों को 25,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर अब 31,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं, जो सांसद दो या तीन बार चुने जा चुके हैं, उन्हें मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है.
इससे पहले, 2018 में सांसदों के वेतन और भत्तों में संशोधन किया गया था. तब सांसदों का आधार वेतन 1,00,000 रुपये प्रति माह तय किया गया था.
2018 के संशोधन के अनुसार, सांसदों को
इस नए संशोधन के तहत सांसदों की वित्तीय सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे उन्हें अपने संसदीय और क्षेत्रीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…
लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…