Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में विवादित जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी से इलाके में तनाव व्याप्त है. समुदाय विशेष की ओर से जफर अली की गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है. वहां हड़ताल भी की जा रही है. इन हालातों को देखते हुए यूपी पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है.
वीडियो में आप संभल पुलिस के अधिकारियों को फ्लैग मार्च करते देख सकते हैं.
बता दें कि जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कल रविवार को गिरफ्तार किया गया था. उन पर 24 नवंबर के बवाल की साजिश रचने का आरोप है.
गिरफ्तारी के बाद संभल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को पहले ही कोतवाली बुला लिया गया था. इसके अलावा, पीएसी और आरआरएफ की कई कंपनियों को तैनात किया गया है. शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फोर्स का मार्च भी कराया जा रहा है. कोतवाली समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के आर्थिक सुधार, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायों को सशक्त बना रहे हैं
-भारत एक्सप्रेस
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…