देश

RG Kar Doctor Rape-Murder Case: आरजी कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा, CBI का दावा- नहीं हुआ था गैंगरेप

कोलकाता डॉक्टर रेप -मर्डर मामले में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है. सीबीआई ने कहा है कि डॉक्टर से गैंगरेप नहीं हुआ था, इस वारदात को सिर्फ एक ही व्यक्ति संजय रॉय ने अंजाम दिया था. जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर, सीबीआई का कहना है कि इस अपराध में केवल एक ही व्यक्ति, संजय रॉय शामिल था.

100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

सीबीआई ने अब तक इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं और 10 पॉलीग्राफ टेस्ट किए हैं, जिनमें से दो टेस्ट अस्पताल के पूर्व प्रमुख डॉ. संदीप घोष के भी शामिल हैं.

संजय रॉय ने वारदात को दिया अंजाम

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी. पीड़िता का शव 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक कमरे में मिला था. सीबीआई के अनुसार, सभी सबूत और परीक्षण से यह पता चलता है कि इस मामले में आरोपी संजय रॉय के अलावा दूसरा कोई भी शामिल नहीं था.

यह भी पढ़ें- “हमें ये नहीं कहना चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं”, RSS प्रमुख बोले- मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए स्वयंसेवक कर रहे काम

सीबीआई जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट

इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में प्रमुख नाम डॉ. संदीप घोष का है. हत्याकांड के बाद, डॉ. घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. सीबीआई ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की है, लेकिन जांच के अनुसार, उनके बलात्कार और हत्या में शामिल होने के कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं. इस मामले में सीबीआई की जांच आगे की कार्रवाई की ओर बढ़ रही है, और इसकी समाप्ति के बाद चार्जशीट दायर की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago