देश

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘आईसी 814-द कंधार हाईजैक’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को याचिकाकर्ता ने लिया वापस

नेटफ्लिक्स की सीरीज आईसी 814 द कंधार हाईजैक पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले लिया है. याचिकाकर्ता ने वकील के माध्यम से कहा कि नेटफ्लिक्स द्वारा अस्वीकरण जोड़ने से अपहरण में शामिल आतंकवादियों के वास्तविक नाम स्पष्ट हो गए हैं और जनहित याचिका में उठाई गई चिंताओं का समाधान हो गया है. हाल ही में हिंदू सेना के प्रमुख सुरजीत सिंह यादव ने नेटफ्लिक्स की सीरीज आईसी 814 द कंधार हाईजैक पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर की थी.

जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि सीरीज अपहरण में शामिल आतंकवादियों की वास्तविक पहचान नहीं उजागर करती है. याचिकाकर्ता ने अधिवक्ता शशि रंजन के माध्यम से अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित टेलीविजन मिनीसीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें 1999 में भारतीय विमान 814 के अपहरण के चित्रण में अशुद्धियों का हवाला दिया गया है.

याचिका में दावा किया गया है कि मिनीसीरीज में वास्तविक अपहरणकर्ताओं इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर सईद, सनी अहमद काजी, जहूर मिस्त्री और शाकिर को गलत तरीके से हिंदू नाम जैसे भोला और शंकर- भगवान शिव से जुड़े नाम दिए गए हैं. याचिकाकर्ता के अनुसार, यह अपहरणकर्ताओं की पहचान को विकृत करता है, ऐतिहासिक घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत करता है, हानिकारक रूढ़ियों को बनाए रखता है और हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है.

ये भी पढ़ें- RG Kar Doctor Rape-Murder Case: आरजी कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा, CBI का दावा- नहीं हुआ था गैंगरेप

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कब से शुरू होता है चातुर्मास? जानिए देवशयनी एकादशी की व्रत कथा और पूजा के नियम

Devshayani Ekadashi: जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, चातुर्मास की शुरुआत, व्रत के नियम और…

10 minutes ago

चाय की दुकान पर लगा एक QR कोड दुनिया को सिखा रहा डिजिटल पेमेंट का बड़ा सबक, जानिए UPI की ताकत

UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…

20 minutes ago

निर्जला एकादशी का संदेश: खुद को तकलीफ न दें, भीम की कथा से जानें व्रत का असली महत्व

Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…

22 minutes ago

कैसे भगवान शिव ने कामदेव को किया भस्म? जानिए ब्रह्मपुत्र के बीच बसे’उमानंद’ और कामाख्या मंदिर का अद्भुत जुड़ाव

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसे दुनिया के सबसे छोटे नदी द्वीप…

22 minutes ago

मोहिनी एकादशी: प्राचीन कथा और पापों से मुक्ति का महत्व

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…

38 minutes ago

वरुथिनी एकादशी: आध्यात्मिक सुरक्षा और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें

Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…

48 minutes ago