देश

तमिलनाडु पुलिस को बड़ी सफलता, 87.50 करोड़ रुपये के ठगी के आरोपी को थाईलैंड से भारत लाया गया

तमिलनाडु पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें 87.50 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी जनार्दनन सुंदरम को इंटरपोल चैनलों के माध्यम से थाईलैंड के बैंकॉक से भारत लाया गया है. इस अभियान में सीबीआई के ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर ने तमिलनाडु पुलिस, भारतीय दूतावास (बैंकॉक) और कोलकाता हवाई अड्डे के इमिग्रेशन अधिकारियों के साथ मिलकर समन्वय किया.

तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW), चेन्नई ने केस नंबर 16/2022 दर्ज किया था, जिसमें आरोपी जनार्दनन सुंदरम पर आपराधिक साजिश, विश्वासघात, धोखाधड़ी और बिना अनुमति जमा योजनाओं (Banning of Unregulated Deposit Schemes Act, 2019) के तहत अपराध करने के आरोप थे. इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स एक्ट, 1997 के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि जनार्दनन सुंदरम और उसके सहयोगियों ने कुल 87,50,73,778 रुपये की ठगी कर निवेशकों को धोखा दिया.

CBI ने कराया इंटरपोल से रेड नोटिस जारी

तमिलनाडु पुलिस के अनुरोध पर, सीबीआई ने इंटरपोल से 21 जून 2023 को रेड नोटिस जारी कराया, जिससे दुनिया भर की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए. इसी नोटिस के आधार पर, जब जनार्दनन सुंदरम 28 जनवरी 2025 को बैंकॉक पहुंचा, तो थाईलैंड प्रशासन ने उसे देश में प्रवेश नहीं दिया और तुरंत भारत डिपोर्ट कर दिया. 29 जनवरी 2025 को जब वह कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा, तो वहां उसे हिरासत में ले लिया गया. बाद में, चेन्नई से आई तमिलनाडु पुलिस टीम को उसे सौंप दिया गया, जो अब आरोपी को चेन्नई ले गई है.

सीबीआई, जो भारत में इंटरपोल के लिए नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) का कार्य करती है, विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए इंटरपोल चैनलों का उपयोग करती है. 2021 के बाद से अब तक 100 से अधिक वांछित अपराधियों को इंटरपोल के सहयोग से भारत वापस लाया गया है, जिससे देश की सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है.

अब तमिलनाडु पुलिस जनार्दनन सुंदरम से विस्तृत पूछताछ करेगी और इस बड़े घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश करेगी. इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Saudi Arabia में भीषण सड़क हादसा, 9 भारतीयों की जानें गईं; विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जताया दुख

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago