देश

Bigg Boss की आलोचना करने वाले अनिरुद्धाचार्य शो पर पहुंचे और सोशल मीडिया पर ऐसे हो गए Troll…

Bigg Boss सीजन 18 का बहुप्रतीक्षित प्रीमियर बीते 6 अक्टूबर को प्रसारित किया गया. यह शो न केवल अपने भव्य लॉन्च के लिए बल्कि आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) की सेट पर अप्रत्याशित मौजूदगी के लिए भी सुर्खियों में आ गया है.

अनिरुद्धाचार्य को शो के सेट पर देखकर सोशल मीडिया (Social Media) पर तमाम लोगों की भृकुटि तन गईं. दरअसल ‘पूकी बाबा’ (Pookie Baba) के नाम से भी जाने जाने वाले अनिरुद्धाचार्य इससे पहले कई बार सलमान खान (Salman Khan) और रियलिटी शो (Reality Show) बिग बॉस आलोचना करते हुए कई बयान दे चुके हैं. अब बिग बॉस के सेट पर नजर आने के बाद उनको सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने ट्रोल किया है.

सलमान को गीता भेंट की

बीते 6 अक्टूबर को शो के प्रीमियर के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने होस्ट सलमान खान को शांति और आध्यात्मिकता का प्रतीक भगवद गीता की एक प्रति भेंट की. हालांकि, उनकी उपस्थिति दर्शकों को पसंद नहीं आई, जिन्होंने अपनी राय व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया, जिससे यह वाकया एक ट्रेंडिंग टॉपिक और मीम फेस्ट बन गया.

लोगों ने उनके इंटरव्यू के कुछ वीडियो क्लिप शेयर किए हैं, जिसमें वह बिग बॉस और पिक्चर बनाने वालों की आलोचना करते नजर आ रहे हैं.

ऐसी ही एक क्लिप में बिग बॉस में जाने से मना करने के सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य कहते हैं, ‘आपने ही बताया कि वहां लिव-इन चलता है. हमें लिव-इन में तो रहना नहीं है, धर्मपत्नी है हमारी, हम पत्नी के साथ रहते हैं, परिवार के संग रहते हैं. हम क्यों कुत्ता-बिल्ली बनें. हम इंसान से देवता बनें या इंसान से कुत्ता-बिल्ली बने, जानवर बनें? इंसान से जहां देवता की श्रेणी हो वहां तो जाएं, ऊपर की तरफ जाएं हम जानवरों की तरफ काहें जाएं.’

वो हमें क्या पॉपुलर करेगा…

बिग बॉस में जाने से उनकी दी गईं शिक्षाओं का और प्रचार होगा, इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं, ‘देश भर के लोग तो अभी भी जान रहे हैं, कौन नहीं जान रहा. वो थोड़े पॉपुलर करेगा, वो तो ऑलरेडी उनको बुलाता है, जो पॉपुलर हैं. वो हमें क्या पॉपुलर करेगा, हम जाएंगे तो वो पॉपुलर होगा, इसलिए तो बुला रहा है. इसलिए हम जा नहीं रहे वहां, क्योंकि वो हमारे संस्कारों से मैच नहीं कर रहा है.’

झगड़ने-भौंकने वाले कुत्ते

एक अन्य क्लिप में वे कहते हैं, ‘पिक्चर बनाने वालों को गरीबों की इतनी चिंता थी तो इनसे पूछो… मूर्खों से कि इन्होंने कितनी यूनिवर्सिटियां बना दीं गरीबों के लिए..? कितने कॉलेज खुलवा दिए गरीबों के लिए… कितना अन्न क्षेत्र खुलवा दिया गरीबों के लिए… ये तो फुटपाथ पर सोने वालों के लिए गाड़ी और चढ़ा देते हैं और ये उपदेश करेंगे कि शंकर जी पर दूध मत चढ़ाना. इनका उपदेश आप लोग ही सुनते रहो बस.’

एक अन्य वीडियो क्लिप में वे कहते हैं, ‘कल ही आई थी बिग बॉस की पूरी टीम… वो पैसे भी करोड़ों में देने को तैयार हैं. मैं आज बोलूं तो वो करोड़ों रखने को तैयार हैं. जो शेर होता है न… वो कभी कुत्तों की दौड़ में सम्मिलित नहीं होता है. वहां तो लड़ने झगड़ने-भौंकने वाले कुत्ते हैं. हम वहां जाके क्या करेंगे?’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

5 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

10 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

55 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

2 hours ago