देश

13 दिन से लापता युवती अर्चना तिवारी यूपी से बरामद, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

मध्य प्रदेश में 13 दिन से लापता हुई एक युवती को आखिर पुलिस ने उप्र से बरामद किया. अर्चना तिवारी नाम की इस चर्चित युवती को ढूंढने के लिए 60 से 70 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने दिन रात एक कर दिया. इसके लिए पुलिस ने लगभग सैकड़ों सीसीटीवी देख डाले. तब जाकर अर्चना तिवारी सही सलामत यूपी के नेपाल बॉर्डर के पास लखीमपुर खीरी से बरामद हुई.

पुलिस ने अर्चना तिवारी के लापता होने और उसके बरामद होने की आज विस्तृत जानकारी मीडिया को दी.जिसमे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रेल एसपी भोपाल राहुल लोढ़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कटनी के रहने वाली युवती अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर वकालत की प्रैक्टिस करते हुए सिविल जज की तैयारी कर रही थी.

7 अगस्त को अर्चना तिवारी रक्षाबंधन मनाने के लिए इंदौर ट्रेन से एसी कोच में अपने घर कटनी के लिए निकली. इसी दौरान भोपाल और नर्मदापुरम के बीच चलती ट्रेन से अर्चना लापता हो गई. अर्चना की सीट पर उसका सिर्फ बैग था, अर्चना लापता थी.

एसपी ने बताया कि अर्चना एक राजनीतिक दल से भी जुडी हुई थी. मामले में परिजनों ने जीआरपी को रिपोर्ट की.चूंकि मामला एक युवती के चलती ट्रेन से लापता होने का था और एक लॉ स्टूडेंट एवं राजनीतिक दल से जुड़ी होने का भी था, इसलिए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए उसे ढूंढना शुरू किया.

जैसे-जैसे दिन बीत रहे थे, अनहोनी की आशंका गहराती जा रही थी.उस बीच पुलिस की कई टीम बनाई गई. भोपाल से लेकर नर्मदापुरम तक स्टेशनों के लगभग 600 से ज्यादा सीसीटीवी खोजे गए. पूरे रेल ट्रैक पर खोजबीन की गई. कई गोताखोर नर्मदा नदी में भी उतारे गए. मगर अर्चना का कही कोई पता नहीं चला.

इंदौर में अर्चना के दोस्त से की पूछताछ

अर्चना को खोजने के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था और अर्चना तिवारी मिसिंग मामला मप्र में काफी चर्चित हो गया था. इसी बीच पुलिस जांच में इंदौर में अर्चना के एक मित्र सारांश के बारे में पुलिस की जानकारी मिली.
शुजालपुर का रहने वाला सारांश इंदौर में ड्रोन का स्टार्टअप शुरू कर रहा था. अर्चना और सारांश की मुलाकात भी कुछ माह पहले हुई थी. सारांश से पूछताछ के बाद आगे कड़ियां जुड़ने लगी और अर्चना तिवारी की आखिर यूपी से सही सलामत बरामदगी हुई.

इस पूरे मामले में अर्चना और अन्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अर्चना के परिजन उसकी शादी किसी से करना चाहते थे. जबकि अर्चना इसके लिए तैयार नहीं थी. ऐसे में अर्चना ने घर से दूर भागने और पहचान बदलकर नई जिंदगी शुरू करने का प्लान बनाया. इसमें उसने अपने मित्र सारांश के साथ मिलकर योजना के तहत एक अन्य इटारसी के रहने वाले तेजेन्द्र को शामिल किया. तेजेन्द्र सारांश का दोस्त था, और ड्राइवरी का काम करता है.

योजना के मुताबिक अर्चना ने ट्रेन में कपड़े बदलकर इटारसी के आउटर में ट्रेन से उतरकर सीसीटीवी से बचते हुए सारांश के साथ सड़क मार्ग से बुरहानपुर होते हुए हैदराबाद पहुंचे, हैदराबाद से सारांश के साथ शुजालपुर पहुंचे. इस बीच मामला मीडिया की सुर्खियों में था.

ये भी पढ़ें- देखें कैसे हेडफोन ने ली 17 वर्षीय युवक की जान, बारिश में पैदल जा रहा था शख्‍स तभी हुआ कुछ ऐसा…VIDEO

जोधपुर से नेपाल काठमांडू पहुंचे अर्चना और सारांश

पकड़े जाने के डर से अर्चना और सारांश जोधपुर होते हुए नेपाल काठमांडू पहुंचे.चूंकि काठमांडू में सारांश के ड्रोन के बिजनेश के क्लाइंट थे. लिहाजा सारांश ने अर्चना को काठमांडू छोड़कर इंदौर वापस आ गया. इस बीच इनकी इटारसी में मदद करने वाले तेजेन्द्र को दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक मामले गिरफ्तारी कर लिया.

पुलिस को जब तेजेन्द्र के बारे में पता चला तब उससे पूछताछ की गई. फिर सारांश को पकड़ा.सारांश से पूछताछ के बाद अर्चना को भारत वापस बुलवाया गया.और कल शाम को उप्र पुलिस के सहयोग से अर्चना तिवारी को लखीमपुर खीरी से बरामद करके आज भोपाल लाया गया,,

मामले पर क्या बोली पुलिस

पूरे मामले पर पुलिस का कहना हे कि, इसमें लापता की रिपोर्ट थी, जिसमे युवती को बरामद किया जा चुका है, और अब कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके परिजनों को सौंप देंगे. इस मामले में चूंकि युवती बालिग है, और अब तक की जांच में कोई भी अपराधिक मामला नहीं बनता है.

मगर इसके बाद भी हम कानूनी राय ले रहे हैं. साथ ही इस मामले के अन्य पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. आगे जांच में जैसे तथ्य आयेंगे कार्यवाही होगी. अर्चना तिवारी मिसिंग केस में कई सवालों के जवाब अभी सामने आना शेष है.जिसमे इस पूरी कहानी में सारांश और अपराधी किस्म के तेजेन्द्र की जांच अभी बाकी हैं.

साथ ही क्या सिर्फ परिजनों की मर्जी से शादी नहीं करने के कारण अर्चना ने इतना बड़ी योजना बनाई. इस मामले की विस्तृत जांच में कई खुलासे होने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कश्मीर के लाल चौक से वाराणसी के घाट तक दिवाली की धूम, नेताओं ने परिवार और बच्चों के साथ मनाया त्योहार

Diwali Celebration: दिवाली पर श्रीनगर का लाल चौक रोशनी से जगमगाया तो वाराणसी के दशाश्वमेध…

27 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी की खास टीम में शामिल होना है? जानिए PMO की नौकरी के लिए क्या है पढ़ाई और चयन का पूरा गणित

PMO Recruitment Process: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के…

40 minutes ago

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

2 hours ago