बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में सिकरहना नदी में एक नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई. एनडीआरएफ की टीम की मदद से तीनों शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है.
जिला आपदा के उप समाहर्ता मनोज कुमार सिन्हा ने रविवार को बताया कि घटना जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के लखौरा पुरबारी टोला की है. शनिवार को कई ग्रामीण अपने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए सिकरहना नदी पार कर दूसरे गांव गए थे. शाम को ये सभी लोग चारा लेकर नाव पर सवार होकर नदी पारकर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान तेज हवा चलने लगी, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई. नाव में सवार लोग अचानक पानी में समा गए. इस हादसे के बाद 11 लोग तैरकर सुरक्षित वापस लौट आए.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कैलाश सहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि बाबूलाल सहनी (45) और मुकेश सहनी (26) के शव रविवार को एनडीआरएफ की मदद से बरामद किए गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
उप समाहर्ता मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि नियम के मुताबिक मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि आज ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की राशि दे दी जाएगी.
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है, इस कारण लोग नदियों से दूर रहें. इससे पहले शुक्रवार को औरंगाबाद जिले के बडेम में सोन नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी. इस साल हुई बारिश के कारण बिहार की सभी नदियों में जलस्तर अभी भी अधिक है.
ये भी पढ़ें: MP News: ब्राह्मण का अपमान करने पर ओबीसी युवक से पैर धुलवाकर उसी पानी पीने को किया मजबूर, पूरे समुदाय से मांगी माफी
-भारत एक्सप्रेस
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…