Bihar Politics News: पटना/आशुतोष: बिहार में सरकार गठन के करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार न होना कई तरह के कयासों को जन्म दे रहा है. विपक्ष जहां बीजेपी और जेडीयू के अंदरूनी खींचतान बता रहा है, वहीं जानकारों की नजर में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और नीतीश के बेटे निशांत फैक्टर भी देरी की वजह है. वहीं जेडीयू विपक्ष के सारे आरोपों को निराधार बता रही है.
सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी की तीन वजहें हैं. ऐसे ही कुछ पेंच की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को विपक्ष ने अब मुद्दा बना दिया है.
बिहार में सरकार गठन के करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो सका है, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास 18 विभागों की जिम्मेदारी है. विपक्ष इसको एक मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रहा है और आरोप लगा रहा है कि सरकार को जनता और विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है.
वहीं जानकारों की मानें तो बिहार में बीजेपी की सरकार पहली बार बनी है और बीजेपी हाई कमान का मंत्रालय के बंटवारे में हस्तक्षेप सामान्य प्रक्रिया है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अभी बंगाल चुनाव में व्यस्त है. पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और निशांत फैक्टर भी देरी की वजह बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा में ऐसा क्या हुआ कि भाई को बहन का कंकाल बैंक तक लाना पड़ा? जिसे देखकर सब दंग रह गए
हालांकि, आरजेडी के सारे आरोपों को जेडीयू निराधार बता रही है. जेडीयू प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव का दावा है कि NDA के बड़े नेता जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल कर फैसला लेंगे. हालांकि, अब देखना होगा इस सस्पेंस से सर्माट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) कब तक पर्दा उठाते हैं और कैसे बिहार में नई कैबिनेट का गठन करते हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…