West Bengal elections 2026: बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. उनकी सख्त छवि और ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ की पहचान के चलते यह तैनाती राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है.
संवेदनशील इलाके में जिम्मेदारी
अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले में भेजा गया है. यह इलाका तृणमूल कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यहां लंबे समय से चुनावी हिंसा और दबाव की आशंका रहती है. ऐसे में उनकी मौजूदगी को चुनाव आयोग की सख्त रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
Ajay Pal Sharma, the encounter specialist and Singham of UP police, is deployed as police observer of South 24 Parganas. He just read the riot act to Bhaipo’s henchman Jehangir Khan’s family members.
Nobody can stop this election from being the most free and fair election in 50… pic.twitter.com/p3WOLLXL6d
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 27, 2026
महुआ मोइत्रा ने IPS पर साधा निशाना
वहीं TMC सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि फेयर एंड लवली अजय पाल शर्मा आपको FantaCop स्टाइल में मजे करते देखकर अच्छा लगा. एकदम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रहिए. बंगाल हमेशा तृणमूल का है. हालांकि उन्होंने अपने इस पोस्ट में दो वीडियो भी पोस्ट किए हैं. हालांकि भारत एक्सप्रेस उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
Fair & lovely Babua @DripsAjaypal – good to see you enjoying yourself FantaCop style. Stay Thanda Thanda Cool Cool. Bengal is always Trinamool. pic.twitter.com/CYfJ1q3pzn
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 28, 2026
TMC प्रवक्ता ने क्या कहा?
टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि अजयपाल शर्मा, हम आप पर नजर रखे हुए हैं. चार मई के बाद आपको बीजेपी के नेता भी नहीं बचा पाएंगे. हम आपको उत्तर प्रदेश से बंगाल लेकर आएंगे और आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अजय पाल शर्मा को भाजपा का एजेंट बताया. उन्होंने वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के जरिए अपने लोगों को भेज रही है. अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र के अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा और इनकी करतूतों की जांच होगी.
बंगाल चुनाव के दौरान ऑब्ज़र्वर बने, उप्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का जो अभद्र वीडियो सरेआम चल रहा है, उससे उत्तर प्रदेश सरकार के शासन-प्रशासन की छवि बेहद क्षतिग्रस्त हुई है साथ ही भाजपा सरकार के तथाकथित ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ के दावों की पोल भी महिलाओं के सामने पूरी तरह…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2026
जहांगीर खान पर कार्रवाई
अजय पाल शर्मा की अगुवाई में सुरक्षा बलों ने जहांगीर खान के ठिकानों पर छापेमारी की. चूंकि खान को अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है, इसलिए इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी. शर्मा ने साफ कहा कि अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो उसे कानूनी सजा मिलेगी.
क्यों चर्चा में हैं शर्मा?
तैनाती के बाद अजय पाल शर्मा लगातार इलाके का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की. तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान के समर्थकों द्वारा धमकाने की खबर पर वे मौके पर पहुंचे और सख्त चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मतदान की तैयारी
पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को शांतिपूर्ण रहा. अब 29 अप्रैल को दूसरे चरण में कोलकाता समेत 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन सीटों की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग ने सैकड़ों ऑब्जर्वर और हजारों कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की हैं.
कौन हैं अजय पाल शर्मा?
2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. यूपी में शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर जैसे जिलों में उनकी पोस्टिंग रही है. अपराधियों पर शिकंजा कसने और एनकाउंटरों के लिए वे अक्सर सुर्खियों में रहे.
ये भी पढ़ें-गंगटोक की वादियों में सजी ‘पद्म’ सितारों की महफिल: पीएम मोदी ने विजेताओं से पूछा- कैसा हो हमारा कल?
दक्षिण 24 परगना में उनकी तैनाती ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है. तृणमूल कांग्रेस इसे आयोग की मंशा पर सवाल मान रही है, जबकि भाजपा इसे सख्त रणनीति बता रही है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि 29 अप्रैल को मतदान किस तरह संपन्न होता है और क्या अजय पाल शर्मा की मौजूदगी चुनावी निष्पक्षता को नया आयाम दे पाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


