कैबिनेट बैठक में नीतीश-तेजस्वी में नहीं हुई बातचीत.
RJD-JDU Not All is Well in Bihar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ओर से बुलाई गई कैबिनेट बैठक 20 मिनट में ही समाप्त हो गई. कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग भी नहीं की गई. अब पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि आखिर नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा हैं. बैठक के दौरान सीएम नीतीश और तेजस्वी के बीच बातचीत भी नहीं हुई. इधर लालू यादव यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है.
बैठक के बाद नीतीश कुमार के मंत्री सुरेंद्र राम ने बताया कि कैबिनेट की बैठक बेहद छोटी थी. हालांकि इस दौरान किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई. बता दें कि कैबिनेट बैठक बजट सत्र से जुड़ी थी. इससे 2 दिन पहले सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए थे.
इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से 40 मिनट तक बातचीत की. आमतौर पर बजट सत्र में राज्सपाल और सीएम के बीच बातचीत नहीं देखी गई है. क्योंकि यह एक रुटीन काम होता है. ऐसे में सीएम की राज्यपाल के साथ 40 मिनट तक चर्चा हर किसी को सियासी चर्चा के लिए मजबूर कर रही है.
बता दें कि इस बीच लालू यादव की बेटी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए. यह ट्वीट भी कैबिनेट बैठक के बाद किए गए हैं. उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते अपनी कमियां, लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने की करते हैं बदतमीजियां. अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है.
बता दें कि बिहार सरकार में पिछले कुछ दिनों से आल इज वेल नहीं चल रहा है. बुधवार को भी आरजेडी और जेडीयू ने अलग-अलग पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई. इस दौरान सीएम नीतीश ने परिवारवाद पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि लोग राजनीति में अपने परिवार के लोगों को सेट करना चाहते हैं.
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…
Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…
Viral Love Story: प्यार और वफा की एक ऐसी मिसाल जो सोशल मीडिया पर दिल…