देश

Republic Day: कर्तव्य पथ पर इतिहास रचने को तैयार है तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी, गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार करेंगी मार्च

Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर पहली बार नौसेना, वायु सेना और थल सेना की महिला टुकड़ी एक साथ मार्च करेगी. भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब देश की नारी शक्ति की तीनों टुकड़ी गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में हिस्सा लेंगी. इस भव्वय और गर्व करने वाले पल को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें लिखा है कि भारत की रक्षा शक्ति में नारी शक्ति की भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है, देश की नारी शक्ति का भव्य स्वरूप गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत ही नहीं पूरे विश्व को दिखाई देगा.

नारी शक्ति का भव्य स्वरूप दिखाई देगा- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में भाग लेने वाली महिला टुकड़ियों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है ” भारत की रक्षा शक्ति में नारी शक्ति की भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीवन के हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण हो रहा है. इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर, देश की नारी शक्ति का भव्य स्वरूप, भारत ही नहीं पूरे विश्व को दिखाई देगा.

148 सदस्यों की महिला टीम परेड में शामिल होगी

बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली 148 सदस्यों की महिला टीम पिछले साल दिसंबर के महीने से ही दिल्ली में तैयारी कर रही है. दिल्ली में तैयारी करने से पहले इस टीम ने दो महीने तक अपने-अपने स्थानों पर रिहर्सल किया था, और प्रक्रियाओं में अंतर के बावजूद, दल ने एक समान लक्ष्य के साथ एक एकजुट यूनिट के रूप में एक साथ ट्रेनिंग लिया

1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा

गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस सेवा के 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े 1132 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में होगा भव्य आयोजन, सभी जिलों के DM को योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

गृह मंत्रालय के अनुसार 277 वीरता पदकों में सबसे ज्यादा पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस के 77 कर्मियों को दिया जाएगा. इसके बाद महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मी, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मी, झारखंड के 23 पुलिसकर्मी, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मी, दिल्ली के 8 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मी और एसएसबी के 21 कर्मियों को यह अवार्ड दिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago