देश

बिहार: CM नीतीश कुमार ने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का किया शुभारंभ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के प्रथम चरण के तीसरे दिन सीतामढ़ी पहुंचे. यहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर इसकी शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने रीगा चीनी मिल के संचालन कार्यों की जानकारी ली और मिल परिसर का जायजा लिया.

बताया गया कि इस चीनी मिल की स्थापना 1932 में की गई थी. इसके बाद 2021 में यह बंद हो गया. कर्नाटक की एक कंपनी ने इसे अधिग्रहित किया है.

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में इस मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विंटल है. इससे आसपास के कई जिले के गन्ना किसानों को लाभ होगा. मुख्यमंत्री ने इसके बाद डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिले के लिए 236 करोड़ 60 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसके तहत 141 करोड़ 12 लाख 92 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन तथा 95 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

मुख्यमंत्री ने सतुआही पोखर में दो हंसों के जोड़ा को भी छोड़ा तथा योग सह ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने तालाब के निरीक्षण के दौरान इसे और खूबसूरत बनाने के निर्देश दिए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया.

उन्होंने जीविका दीदियों को 36 करोड़ 57 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया. इस दौरान जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया.

ये भी पढ़ें- विपक्ष के INDIA Bloc में दरार, Congress को गठबंधन से बाहर करने की बात क्यों कह रही है Aam Aadmi Party

सीतामढ़ी पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने बेलसंड प्रखंड अंतर्गत मधकौल टूटान स्थान का हवाई निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री सह सीतामढ़ी जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद लवली आनंद भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

51 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago