देश

कांग्रेस 24 घंटे के भीतर अजय माकन पर करे कार्रवाई: आप की चेतावनी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता अजय माकन की बयानबाजी से बौखलाई आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर उन पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है. आप ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वह ‘इंडिया’ ब्लॉक के सभी घटक दलों से बात कर कांग्रेस बाहर करवा देगी.

आप नेता संजय सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि वह माकन की ओर से की गई बयानबाजी पर सफाई पेश करे और 24 घंटे में उन पर कार्रवाई करे. पार्टी ने चेतावनी भरे लहजे में आगे कहा कि ऐसा नहीं होने पर ‘इंडिया’ ब्लॉक के दूसरे घटक दलों से बात की जाएगी और कांग्रेस को बाहर करने की मांग की जाएगी.

आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता अजय माकन “भाजपा की स्क्रिप्ट” पढ़ते हैं. वह भाजपा के कहने पर बयान देते हैं और आप के नेताओं को टारगेट करते हैं. उन्होंने कहा कि बुधवार को अजय माकन ने “सारी हदें पार करके अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रविरोधी बताया”. इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ यूथ कांग्रेस की तरफ से शिकायत तक दी गई है.

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अब यह बिल्कुल साफ हो गया है कि कांग्रेस ने भाजपा के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर लिया है और आप को हराने के लिए काम कर रही है. उन्होंने दावा किया, “सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के जो प्रत्याशी हैं, उनका चुनाव का खर्चा भारतीय जनता पार्टी से आ रहा है. कांग्रेस के प्रत्याशियों को भाजपा फंडिंग कर रही है. इसमें प्रमुख संदीप दीक्षित हैं, जिनको फंड मिल रहा है. इसके अलावा जंगपुरा से भी कांग्रेस प्रत्याशी को बीजेपी से फंड दिया जा रहा है.”

ये भी पढ़ें- विपक्ष के INDIA Bloc में दरार, Congress को गठबंधन से बाहर करने की बात क्यों कह रही है Aam Aadmi Party

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं ने भाजपा से सांठगांठ कर ली है. अगर कांग्रेस भाजपा को नहीं जीतना चाहती तो 24 घंटे में अजय माकन के खिलाफ एक्शन ले, नहीं तो आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ ब्लॉक के बाकी सभी घटक दलों से बात करेगी कि कांग्रेस पार्टी के साथ अब गठबंधन में नहीं रहा जा सकता.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago