देश

खुद मोर्चा संभालने आज मैदान में उतर रहे नीतीश कुमार, आज बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की सियासत में इन दिनों रोशनी का नया दौर शुरू हो चुका है. 125 यूनिट मुफ़्त बिजली की बहुचर्चित योजना के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मैदान में उतरने जा रहे हैं. आज वे घरेलू उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे वो भी एक नहीं, बल्कि पूरे राज्य में फैले सैकड़ों संवाद स्थलों से जुड़कर.

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस “पावर संवाद” के लिए हर विद्युत आपूर्ति शाखा में 4 संवाद स्थल तय किए गए हैं. यहां एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर या टीवी के ज़रिए मुख्यमंत्री का संदेश दिखाया जाएगा.

पटना में 152 जगहों से लोग वेबकास्टिंग के माध्यम से जुड़ेंगे

पटना ज़िले में ही 152 जगहों से लोग वेबकास्टिंग के माध्यम से जुड़ेंगे, जबकि जिला मुख्यालय का मुख्य मंच ऊर्जा ऑडिटोरियम में सजेगा. यहां से मुख्यमंत्री न सिर्फ़ विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के लाभुकों से फीडबैक लेंगे, बल्कि सरकारी बिजली मिशन की नब्ज़ भी टटोलेंगे.

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को सौगात पर सौगात दे रहे हैं.

बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की मासिक पेंशन को बढ़ाया

नीतीश कुमार ने सबसे पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए योजना की राशि में बड़ी बढ़ोतरी की. उन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की मासिक पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया.

ये भी पढ़ें- “गलती कानून में नहीं, उसके दुरुपयोग में है,” सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की PMLA के प्रावधानों को चुनौती वाली याचिका की खारिज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को भी बड़ी राहत देने की घोषणा की है. नीतीश कुमार ने बिहार के स्कूलों में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है. पहले जहां मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय 1650 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये कर दिये हैं.

रात्रि प्रहरी के मानदेय को बढ़ाया

वहीं माध्यमिक या उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी के मानदेय को 5000 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया है. वहीं शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय को 8000 रुपये से बढ़ाकर 16 हजार रुपये कर दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago