Shivraj Singh Chouhan: जनवरी से लेकर अब तक 11 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाल चुके हैं और आज जो 3900 करोड़ रुपए हैं, उसमें से एक-तिहाई तो राजस्थान का ही है. ये बातें देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में कही.
उन्होंने कहा,
राजस्थान के और देश के किसान भाइयों, मैं आपको आश्वस्त करता हूँ ये मोदी जी की सरकार है. भगवान न करे कभी फसल बर्बाद हो, लेकिन अगर कभी ऐसा मौका आ गया तो राहत की राशि में कसर नहीं रखेंगे, क्योंकि हम जानते हैं कि फसल अगर बर्बाद होती है तो केवल फसल बर्बाद नहीं होती, किसान की जिंदगी, बाल-बच्चों का भविष्य बर्बाद होता है. इस संकट से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आपको निकालकर पार ले जाएगी.
इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान पर भी जबरदस्त हमला बोला. उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान ने हिमाकत की, ड्रोन, मिसाइल भेज रहा है हमला करने के लिए, लेकिन उन ड्रोन, मिसाइल को बच्चों के खिलौनों की तरह हमारी सेना ने टपका दिया, पता ही नहीं चला कहाँ चले गए. पाकिस्तान के एयरबेस को गड्ढों में तब्दील कर दिया और जब पाकिस्तान को ये लगा कि भारत हमारे परमाणु ठिकानों को भी नहीं छोड़ेगा तो घुटनों पर आ गया और बोलने लगा– त्राहिमाम…,अब हमला मत करो, बात करो. कोई तीसरा देश नहीं था, केवल भारत और पाकिस्तान के बीच बात हुई और जब शरण में आ जाए, तो ये भारत की परंपरा है, हम उस पर हमला नहीं करते, तब हमने हमला रोका.
लेकिन, मेरे बहनों और भाइयों, मोदी जी ने कहा था कि किसी भी कोने में चले जाओ, आतंकवादियों को छोड़ेंगे नहीं, जिन्होंने निर्दोषों की हत्या की है, और उनके परिजनों ने कहा था, जिनकी हत्या हुई कि गोली मारना तो सीधे सर में मारना. आज मुझे कहते हुए गर्व है कि जब वो आतंकवादी कश्मीर में मिले, तो उनके पीछे लगे थे, गृहमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी पुलिस, हमारी सेना लगी थी, और बहनों और भाइयों, आतंकवादियों की दोनों आँखों के बीच में गोलियां मारकर उनकी जीवनलीला समाप्त करके हमने बदला लेने का काम किया– ऑपरेशन महादेव.
ये भी पढ़ें- खुद मोर्चा संभालने आज मैदान में उतर रहे नीतीश कुमार, आज बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
ये आज का भारत है, बहनों और भाइयों, जो दुनिया की आँखों में आँखें मिलाकर बात करता है, और दुनिया सुन ले और पाकिस्तान भी सुन ले– सिंधु समझौता रद्द हो गया है. अब एक बूंद पानी नहीं देंगे, पानी राजस्थान आएगा, मेरे किसानों के खेतों में फसलें लहलहाएँगी.
– भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…