देश

पहले 1205 करोड़ का तोहफा, फिर 15 अफसरों पर तबाही क्यों बने सीएम सम्राट चौधरी; देखें लिस्ट

Biahr CM Samrat Chaudhary Action: छठ महापर्व से ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक तरफ जहां जनता के लिए राहत और खुशियों का पिटारा खोलते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक लापरवाही पर उनका सख्त और रौद्र रूप भी देखने को मिला.

मुख्यमंत्री ने एक तरफ जहां राज्य के 1 करोड़ 9 लाख लाभार्थियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1205 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, वहीं जन शिकायतों के निवारण में कोताही बरतने वाले 15 लापरवाह अधिकारियों पर एक झटके में गाज गिराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और किस पर गिरी है कार्रवाई की गाज.

जनता को मिला बड़ा तोहफा (Samrat Chaudhary Big Gift)

लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के करीब 1 करोड़ 9 लाख बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए कुल 1205 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की. इसके तहत हर लाभार्थी के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे गए हैं. पहले यह पेंशन राशि 400 रुपये प्रति माह हुआ करती थी, जिसे बढ़ाकर अब 1100 रुपये कर दिया गया है. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी पात्र लोग इस योजना से छूटे हैं, उनका नाम विशेष अभियान चलाकर जोड़ा जाए.

तोहफे के तुरंत बाद एक्शन (Samrat Chaudhary big action)

एक तरफ जहां सरकार जनता को राहत देने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर जनता की शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का हंटर चला है. राज्य स्तरीय ‘सहयोग शिविर’ और जन शिकायत निवारण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सीएम सम्राट चौधरी ने 8 अंचल अधिकारियों (CO), 1 प्रखंड विकास अधिकारी (BDO), इंजीनियरों और राजस्व कर्मचारियों समेत कुल 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं पढ़ूंगा सोनिया गांधी की किताब’, रविशंकर प्रसाद ने बताया क्या खुलेंगे राज, राहुल पर हमला

निलंबित अधिकारियों की पूरी लिस्ट

  • संतोष कुमार सुमन – अंचल अधिकारी, नवगछिया, भागलपुर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • पंकज कुमार – अंचल अधिकारी, फारबिसगंज, अररिया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • रमेश कुमार – अंचल अधिकारी, बोधगया, गया (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • रंजीत कुमार उपाध्याय – अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • प्रियंका सिंह – अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • वीणा वैशाली – कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही, सुपौल (नगर विकास एवं आवास विभाग)
  • रोहित कुमार दुबे – सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- शेखपुरा
  • भोलानाथ – कनीय अभियंता, मुजफ्फरपुर (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग)
  • श्याम बाबू राय – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- मझौलिया, पश्चिम चंपारण
  • पवन कुमार – कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, प्रमंडल- सुरसंड, सीतामढ़ी
  • शुभम कुमार – राजस्व कर्मचारी, गोपालगंज (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • जयप्रकाश – अंचल अधिकारी, हवेली खरगपुर, मुंगेर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • अर्चना कुमारी – अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर, मुंगेर (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)
  • रवि रंजन – प्रखंड विकास अधिकारी, आरा सदर, भोजपुर (ग्रामीण विकास विभाग)
  • संजीव कुमार – अंचल अधिकारी, कोढ़ा, कटिहार (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)

सरकार का साफ संदेश है कि जन शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी शामिल हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

साइबर क्राइम और डीपफेक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बड़ा बयान, जानिए प्रशिक्षु IPS अफसरों से क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, डीपफेक और फेक…

25 minutes ago

सोनिया विहार से जगतपुर तक ‘नमो यमुना क्रूज’ शुरू, जानिए टिकट का किराया, समय और रूट की पूरी डिटेल

दिल्ली में सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 'नमो यमुना क्रूज' सेवा शुरू की गई…

40 minutes ago

अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय की पत्नी पहुंची हाईकोर्ट, अदालत ने किस बात से किया इनकार?

कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय को फर्जी मुठभेड़ में…

43 minutes ago

‘मैं पढ़ूंगा सोनिया गांधी की किताब’, रविशंकर प्रसाद ने बताया क्या खुलेंगे राज, राहुल पर हमला

Ravi Shankar Prasad on Rahul Gandhi: सेना पर दिए बयान को लेकर रविशंकर प्रसाद ने…

49 minutes ago