Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैं पढ़ूंगा सोनिया गांधी की किताब’, रविशंकर प्रसाद ने बताया क्या खुलेंगे राज, राहुल पर हमला

Ravi Shankar Prasad on Rahul Gandhi: सेना पर दिए बयान को लेकर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि इन्हें कौन गंभीरता से लेता है? सोनिया गांधी की किताब पर भी बड़ा बयान दिया.

Ravi Shankar Prasad slams Rahul Gandhi over Army remarks and Sonia Gandhi book

Ravi Shankar Prasad on Rahul Gandhi: कांग्रेस पार्टी भले ही राहुल गांधी को विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा साबित करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दे, लेकिन जब भी वे मुखर होते हैं, उनके बयानों से देश की सुरक्षा एजेंसियां और विरोधी ही नहीं, कभी-कभी उनके अपने भी असहज नजर आते हैं. अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के राजनीतिक कद और बयानों की गंभीरता पर ऐसा तीखा वार किया है, जिसने कांग्रेस खेमे में खलबली मचा दी है.

सोनिया गांधी की किताब को लेकर सियासी गलियारों में मचे कौतूहल और चर्चाओं के बीच मीडिया से मुखातिब हुए पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के युवराज पर तंज कसते हुए दो टूक पूछा कि आखिर देश में राहुल गांधी को गंभीरता से लेता कौन है? क्या उनकी अपनी पार्टी के नेता भी उनकी बातों पर ध्यान देते हैं?

सेना के जवानों को उकसाने का आरोप

रविशंकर प्रसाद ने बस्तर और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि राहुल गांधी अब देश की बहादुर सेना और अर्धसैनिक बलों को उकसाने का काम कर रहे हैं. जवानों की निष्ठा और मनोबल पर सवाल उठाना किसी भी जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता.

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने बस्तर जैसे दुर्गम अंचल में अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है. जब सरकार जवानों को बधाई देने जाती है, तब राहुल गांधी की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी उनकी घटिया राजनीति को दर्शाती है.

संसद छोड़ चौराहे पर बहस का शौक

भाजपा सांसद ने तंज कसा कि संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी को सदन के भीतर आकर मुद्दों पर स्वस्थ बहस करने की चुनौती दी जाती है, लेकिन वे सदन चलने नहीं देते. “अब क्या देश की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर उनसे नुक्कड़-चौराहों पर बहस की जाएगी? यही उनका राजनीतिक स्तर रह गया है?”

सोनिया गांधी की किताब पर क्या बोले रविशंकर प्रसाद? (Ravi Shankar Prasad on Sonia Gandhi Book)

इस पूरे सियासी हंगामे के बीच जब रविशंकर प्रसाद से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुचर्चित किताब (संस्मरण) को लेकर सवाल किया गया, तो उनका अंदाज बेहद नपा-तुला और सस्पेंस से भरा दिखा. उन्होंने किसी जल्दबाजी में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा-

“मैं पहले सोनिया गांधी की किताब को पूरा पढूंगा, उसके बाद ही उस पर विस्तृत और तथ्यात्मक जवाब दूंगा.”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोनिया गांधी के इस संस्मरण में यूपीए सरकार के दस सालों के फैसले, पर्दे के पीछे की सियासत और कांग्रेस के अंदरूनी फैसलों को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं, जिस पर भाजपा की पैनी नजर बनी हुई है.

राहुल का ‘गैर-गंभीर’ नेतृत्व (Ravi Shankar Prasad Patna press meet)

राहुल गांधी के बयानों को लेकर विपक्ष में बार-बार उठने वाले ये सवाल कोई नए नहीं हैं. लेकिन जब सोनिया गांधी के संस्मरण की चर्चाएं जोर पकड़ रही हों, ऐसे समय में रविशंकर प्रसाद का यह बयान स्पष्ट संदेश देता है कि भाजपा राहुल गांधी की हर बयानबाजी को उनकी ‘राजनीतिक अपरिपक्वता’ से जोड़कर पेश करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सोनिया गांधी की किताब के पन्ने पलटने के बाद रविशंकर प्रसाद कांग्रेस नेतृत्व पर क्या नया सियासी प्रहार करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital