देश

कौन है वो शख्स जिसने बिहार के CM सम्राट चौधरी को दी जान से मारने की धमकी? गुजरात से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Samrat Choudhary threat case: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद इलाके से की गई, जहां आरोपी छिपकर रह रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का निवासी है.

तकनीकी निगरानी से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरा कॉल किया गया था, उसे सर्विलांस पर लिया गया. तकनीकी टीम ने तेजी से काम करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि वह बिहार में नहीं बल्कि गुजरात में मौजूद है.

गुजरात में छापेमारी कर दबोचा

लोकेशन मिलने के बाद मुंगेर पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत गुजरात रवाना हुई. वहां साणंद पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया. बताया जा रहा है कि वह एक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी गाड़ी में काम कर रहा था और वहीं रह रहा था.

पूछताछ में कबूला अपराध

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शेखर यादव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने धमकी क्यों दी और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या कारण तो नहीं है.

मुंगेर में दर्ज हुआ था मामला

यह मामला बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले को बेहद संवेदनशील मानकर आगे की जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें: ‘राहुल को बचपन का ट्रॉमा…’ कंगना रनौत का राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला


फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है. उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

19 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

26 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

28 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

32 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

35 minutes ago