राजद के महासचिव पंकज यादव और तेजस्वी यादव.
बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए. यह घटना मुंगेर हवाई अड्डे के पास हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जब अपराधियों ने उन पर हमला किया. उनके छाती में तीन गोलियां लगीं. गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
सूत्रों की माने तो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पंकज यादव को गोली मारी है. राजद नेता पर हमले की इस वारदात से पुलिस महकमे में भी खलबली मची है. पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है.
घटना की सूचना मिलते ही राजद नेताओं में आक्रोश फैल गया. तमाम नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.
एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि राजद के महासचिव पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई है. गोली मारने वाला व्यक्ति बाइक पर था. इस सूचना के बाद, मैंने थानाध्यक्ष, काशी मजार और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया.
उन्होंने यह भी बताया कि पंकज यादव को नेशनल अस्पताल ले जाया जा रहा है और गोली उनके सीने में लगी है. मैंने डॉक्टरों और अन्य लोगों से बातचीत की, वह खतरे से बाहर हैं. मामले की तफ्तीश कर रहे हैं. कुछ लोगों का नाम सामने आया है. उन्होंने आगे कहा कि सूत्र बता रहे हैं कि पैसों की लेन देन को लेकर हमला किया गया है.
Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…
Sharad Purnima Kab Hai: 25 अक्टूबर 2026 को मनाई जाने वाली शरद पूर्णिमा पर 30…
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…
गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…