Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज ने अपने 66 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. यह पार्टी की ओर से जारी की गई दूसरी आधिकारिक लिस्ट (Jan Suraj 2nd List) है, जिसमें शिवहर, भागलपुर, नरपतगंज और इस्लामपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. इससे पहले पार्टी ने 51 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था. अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कुल घोषित उम्मीदवारों की संख्या 117 हो गई है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि अति पिछड़ा समाज के 70 उम्मीदवारों को टिकट देने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि जिसकी जितनी संख्या है, उसको उतनी भागीदारी दी जाएगी. पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने बताया कि समाज के हर वर्ग को उनकी संख्या के अनुसार भागीदारी दी जाएगी. पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे.
दूसरी लिस्ट मीडिया के सामने खुद प्रशांत किशोर लेकर आए हैं. इसमें भागलपुर के सीनियर वकील अभयकांत झा को टिकट मिला है. 74 साल के अभयकांत झा ने भागलपुर दंगे में मुस्लिमों के पक्ष में केस लड़ा था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने परिचय कराते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या है, उसको उतनी भागीदारी दी जाएगी. हम हर समाज से अच्छे लोगों को चुनकर लाएंगे.
ये भी पढ़ें: IRCTC घोटाले में कितने पैसों का गबन हुआ? जिसमें पत्नी-बेटे के साथ आरोपी बनाए गए लालू यादव
हमने तय किया है कि 70 अति पिछड़ा समाज के लोग चुनाव लड़ाया जाए. उनके लिए पार्टी साधन जुटाएगी. उनकी ट्रेनिंग भी कराई जाएगी. दोनों लिस्ट मिलाकर अबतक पार्टी ने 116 सीट पर कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी है. इसमें 25 रिजर्व हैं. बच गई 91 सीट, इनमें 31 में अति पिछड़ा समाज को भागीदारी दी गई है.
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपनी पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसमें जागृति ठाकुर, लता सिंह, प्रीति किन्नर, केसी सिन्हा, वाई वी गिरी समेत कई बड़े और चर्चित चेहरे शामिल थे. इस सूची में पार्टी ने सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार EBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) से उतारे है. वहीं OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) से 11 उम्मीदवार, अल्पसंख्यक समुदाय से 9 और SC/ST से 7 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. सामान्य वर्ग से 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है.
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…