लीगल

राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोपों की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी को लेकर लगाए गए आरोपों की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग के पास जाने को कहा है.

मतदाता सूची में हेराफेरी

कोर्ट ने कहा कि चार सप्ताह में चुनाव आयोग को ज्ञापन सौपें. हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि चुनाव आयोग के पास ज्ञापन दिया गया, लेकिन आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील रोहित पांडेय ने दायर की थी.

दायर याचिका में 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हेराफेरी के संबंध में लगाए गए आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर जांच की मांग की गई थी. याचिका में आग्रह किया गया था कि कोर्ट के निर्देशों एवं स्वतंत्र ऑडिट के पूरा होने तक मतदाता सूची के किसी भी प्रकार के आगे के संशोधन या फाइनलाइजेशन पर रोक लगाए जाने की मांग की गई थी.

जवाबदेही व ईमानदारी हो सुनिश्चित

दायर याचिका में यह भी मांग की गई थी कि निर्वाचन आयोग ऐसे बाध्यकारी दिशा निर्देश जारी करें जो मतदाता सूचियों की तैयारी, रखरखाव और प्रकाशन में प्रदर्शित, जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने मांग की थी कि इसमें डुप्लीकेट या फर्जी नाम का पता लगाने और उनका रोकथाम की व्यवस्था हो. साथ ही यह भी मांग की गई है कि वह मतदाता सूचियों को सुलभ, मशीन पठनीय और ओसीआर के अनुरूप प्रकाशित करें, ताकि सही तरीके से सत्यापन और सार्वजनिक जांच संभव हो सके. उन्होंने कहा था कि मतदाता सूची में सिर्फ योग्य मतदाता ही होने चाहिए, लेकिन इसमें गड़बड़ी की जा रही हैं.

याचिका में आगे कहा गया था कि यह कार्यवाही संविधान के कई मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है. जिनमें अनुच्छेद 324 (निर्वाचन आयोग की देख रेख), अनुच्छेद 326 (सर्वमान्य वोट का अधिकार), अनुच्छेद 324 तथा अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन शामिल हैं. जो समानता या लोकतांत्रिक भागीदारी के अधिकारों की रक्षा करता हैं.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में जांच करेगी सीबीआई: सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

31 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

54 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago