देश

बिहार चुनाव में भारत-पाकिस्तान और क्रिकेट की एंट्री! भाई को टारगेट कर तेज प्रताप ने खोला ‘ब्लैकबोर्ड’ प्लान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इसी बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के साथ चुनावी मैदान में उतरकर सनसनी फैला रहे हैं. महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप ने अपने विरोधियों को नहीं, बल्कि अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है. हालांकि, यह तो सियासी निशाना था. इसबीच उनके एक और प्लान ने चर्चा के बाजार को गर्म कर दिया है. इसी के साथ बिहार चुनाव में भारत-पाकिस्तान और क्रिकेट की एंट्री हो गई है.

बिहार चुनाव (Bihar Election Update) के बीच में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. वह महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने अपनी योजनाओं पर मीडिया से बात करते हुए बड़ा वादा किया है.

ये भी पढ़ें: पहले चरण की 121 सीट पर 1314 उम्मीदवार, जानें आपके क्षेत्र में किसका है मुकाबला?

महुआ के लिए ऐलान की चर्चा (Bihar Election Mahua Seat)

तेज प्रताप ने महुआ सीट के लिए एक ऐसा वादा किया है जो पूरे देश का ध्यान खींच सकता है. वह यहां क्रिकेट स्टेडियम बनवाकर भारत और पाकिस्तान का मैच कराएंगे. तेज प्रताप ने कहा कि महुआ सीट से हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हमने महुआ में मेडिकल कॉलेज दिया. अब हम जीत के बाद यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलेंगे. इतना ही नहीं, हम महुआ में क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे और यहां भारत और पाकिस्तान का मैच भी कराएंगे.

‘तेजस्वी यादव नहीं है जननायक’ (Tej Pratap Target Tejashwi Yadav)

भाई यानी तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने कहा कि अभी ‘जननायक’ नहीं बन सकते, क्योंकि वह ‘अपने बलबूते नहीं’ बल्कि पिता लालू प्रसाद यादव के ‘बलबूते’ हैं. जननायक लोहिया जी, कर्पूरी जी और लालू प्रसाद यादव हैं. तेजस्वी जननायक नहीं हो सकते हैं. पार्टी के सावल पर उन्होंने कहा कि अब आरजेडी में नहीं हूं. मुझे किसी पद का लालच नहीं है. अगर मुझे आरजेडी में कोई पद मिलेगा, तो मैं सबसे पहले उसे ठुकराऊंगा. मैं कभी किसी के साथ गठबंधन भी नहीं करूंगा.

ये भी पढ़ें: पहले चरण की ‘महाभारत’ शुरू! 121 सीटों पर 1314 दावेदार, कहां से कितने प्रत्याशी? देखें पूरी लिस्ट

Bihar Election में अपने दम पर बना रहे हैं राह

तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) और चुनाव चिन्ह ‘ब्लैकबोर्ड’ के साथ बिहार चुनाव में एक अविश्वसनीय चुनावी घोषणा की है. अब देखना होगा कि इस बार महुआ की जनता उनके वादे पर कितना भरोसा करती है. बता दें बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है. पहले चरण के तहत 6 नवंबर और दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को चुनाव होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. खैर तेज प्रताप अब अपने दम पर राजनीति की एक अलग राह बनाने को तैयार हैं, जिसने बिहार चुनाव के पहले चरण के मुकाबले को और भी सस्पेंस भरा बना दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

7 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

12 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

33 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago