खेल

India Vs Australia: सिडनी में ‘रो-को’ का जलवा, 168 रनों की अटूट साझेदारी के साथ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

India Vs Australia: रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई.

एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है. दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ‘शून्य’ पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली. रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए. इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

रो-को जोड़ी की 168 रनों की अटूट साझेदारी

भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं. इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की. गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए.

यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई. रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे. वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए. विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट निकाला.

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी. पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता.


ये भी पढ़ें: “मां कसम खाओ…” Yuzvendra Chahal का नया पोस्ट वायरल, धनाश्री वर्मा के 4 करोड़ रुपये के एलमनी पर किया रिएक्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago