बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के वादे कर रही हैं. अब इसमें विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का नाम भी जुड़ गया है. VIP के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 37% आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को टिकट देगी.
मुकेश सहनी ने इस दौरान लोगों से अपने वोटों के अधिकार को बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वोट की ताकत से ही लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) जैसा जननायक पैदा हुआ और आज वो यहां खड़े हैं. इसकी भी देन यहीं वोट की ताकत है.
मुकेश सहनी ने ये बातें मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) के दौरान कही. जिले के फुलपरास ब्लॉक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने लोगों से हर कीमत पर अपने वोटों के अधिकार को सुरक्षित रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वे सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं.
सहनी ने इस दौरान जनता से वोट चोरी को रोकने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर गरीबों के पास वोट का अधिकार नहीं होता तो आज ना तो वे यहां होते और न ही लालू यादव बिहार के सीएम बनते.
इस दौरान सहनी ने लोगों से वोट की रक्षा करने की अपील की. सहनी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अगर आप आगे बढ़ना देखना चाहते हो, उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहते हो, तो वोट की रक्षा करना जरूरी है. मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन के नेता बीजेपी के वोट चोरी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं. राहुल गांधी हर समुदाय के हक और हुकूक के लिए एक बड़ा आंदोलन करेंगे.
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने इस दौरान NDA सरकार पर भी बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह सरकार ना सिर्फ लोगों से उनके वोट का अधिकार छीन रही है, बल्कि उनके अन्य अधिकार भी छीन रही है. पुलिस स्टेशन से लेकर ब्लॉक कार्यालयों तक हर जगह भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है. अगर महागठबंधन सत्ता में आती है तो वो लोग मिलकर एक नए बिहार का निर्माण करेंगे.
ये भी पढ़ें- निक्की की भाभी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- किसने लगाई थी निक्की को आग, विपिन को लेकर खोले कई राज
महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा सुपौल के बाद दोपहर को मधुबनी जिले में प्रवेश किया और शाम होते-होते दरभंगा की सीमा में खत्म हो गई. इस वोटर अधिकार यात्रा में महागठबंधन के कई बड़े नेताओं ने भाग लिया. कांग्रेस से जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तो वहीं राजद से तेजस्वी यादव और वामदलों से दीपांकर भट्टाचार्य जैसे बड़े नेताओं ने भाग लिया.
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान महागठबंधन के नेताओं ने लोगों से वोट चोरी के खिलाफ अभियान तेज करने की घोषणा की.
– भारत एक्सप्रेस
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…