Maa Vaishno Devi
Maa Vaishno Devi : मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे आगरा और धौलपुर के 5 युवकों के साथ गंभीर हादसा हो गया. कटरा से जम्मू के रास्ते पर किशनपुर डोमेल पर लैंड स्लाइड हो गया. अचानक हुए इस लैंड स्लाइड की चपेट में ये सभी युवक आ गए. इनमें से सभी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए. इनमें से 2 ने पेड़ पकड़ कर किसी तरह अपनी जान बचाई जबकि 3 पानी में बह गए. इस घटना से लापता युवकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.
आगरा के खेरागढ़ निवासी शिव बंसल और धौलपुर निवासी यश गर्ग, प्रांशु मित्तल, दीपक मित्तल, आदित्य परमार, ये सभी दोस्त 23 अगस्त को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे. ये सभी मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi )दर्शन के बाद कटरा से जम्मू से ट्रेन पकड़ने के लिए लौट रहे थे. इसी दौरान गरनई लोटा के पास पहाड़ से पत्थर और मलबे की बारिश होने लगी. इन सभी का वाहन इसी मलबे और पत्थरों की चपेट में आ गया. खुद को बचाने के लिए ये सब वाहन से उतरकर भागे और सड़क के नीचे जाने की कोशिश में लग गए लेकिन इसी दौरान लैंड स्लाइड के साथ आए तेज पानी के बहाव में ये सब बहने लगे.
इस हादसे में आदित्य परमार और दीपक मित्तल और वाहन चालक को एक पेड़ का सहारा मिल गया जिसके कारण ये बच गए जबकि यश गर्ग, शिव बंसल, प्रांशु मित्तल पानी के तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए.
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और NDRF ने इन सभी की तलाश शुरू कर दी लेकिन भारी बारिश के कारण इन युवकों को तलाशने में काफी दिक्कतें आ रही हैं. NDRF की 5 टीम इन सभी लापता युवकों में लगी हुई हैं लेकिन अभी तक इनका कुछ पता नहीं चल सका है. ये सभी छात्र स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे.
जम्मू में भारी बारिश और लगातार हो रहे लैंड स्लाइड से और भी कई बड़े हादसे हो गए हैं जिनमें कटरा से वैष्णो देवी के मार्ग पर भी लैंड स्लाइड में 33 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए. इस लैंड स्लाइड से मंदिर तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और सैकड़ों सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है. राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF सहित अन्य स्थानीय प्रशासन की टीमों को लगाया है.
जम्मू की तवी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, भारी बारिश और लगातार हो रहे लैंड स्लाइड से जम्मू का हाल बेहाल है और जनजीवन भी पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. स्थानीय प्रशासन ने सभी स्कूल कॉलेज अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए हैं. NDRF और स्थानीय पुलिस बल की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं . स्थानीय प्रशासन ने जम्मू वासियों को आगाह किया है कि जब तक बेहद जरूरी काम न हो तब तक वह घर से न निकलें.
भारी बारिश के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया है. इनमें से वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं. मौसम विभाग ने जम्मू में अभी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, फिलहाल अभी जम्मू की स्थिति सामान्य होती हुई नहीं दिख रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…