देश

NDA का संकल्प पत्र जारी: ‘पंचामृत’ गारंटी समेत कई मुफ्त लाभ का वादा, नौकरी के साथ महिलाओं को उपहार

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. शुक्रवार को इस मौके को खास बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे. वहीं नितीश कुमार समेत घटक दलों के तमाम बड़े नेता मौके पर मौजूद रहे. साल 2025 के चुनाव के मद्दे नजर NDA ने भी बिहार की जनता से 25 वादे किए हैं. इसमें कई मुफ्त जीजों का ऐलान किया गया है. मतदान से 5 दिन पहले आए संकल्प पत्र के कारण अब बिहार की सियासत में वादा बनाम वादा चलेगा.

चुनावी घोषणापत्र (Bihar Election 2025 Manifesto) 1 करोड़ नौकरी देने, महिलाओं को 2 लाख तक की मदद, 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और गरीबों के लिए KG ने मुफ्त शिक्षा का वादा किया है. साथ ही सीतापुरम के नाम से विकसित होने वाले इलाके में मां जानकी के मंदिर को 5 सालों में पूरा करने का वादा किया गया है. 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने के साथ ही 25 वादे किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: क्या PK के दर्द का सियासी लाभ ले रहे हैं तेजस्वी यादव?

1- हर युवा के सुनहरे भविष्य की गारंटी

  • 1 करोड़+ सरकारी नौकरियां और रोजगार प्रदान किए जाएंगे.
  • कौशल जनगणना कर कौशल आधारित रोजगार सृजन.
  • हर जिले में मेगा लर्निंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे.

2- महिला समृद्धि और आत्मनिर्भरता

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹2 लाख तक की सहायता राशि.
  • 1 करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाया जाएगा.
  • “मिशन करोड़पति” के तहत चुनी हुई महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम.

3- अतिपिछड़ा वर्ग का सशक्तिकरण

  • विभिन्न समूहों को ₹10 लाख तक की सहायता.
  • सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित होगी.
  • समिति सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन कर सरकार को सशक्तिकरण सुझाव देगी.

4- किसानों के सम्मान और एमएसपी की गारंटी

  • ‘कुपुरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ से ₹9,000 वार्षिक लाभ.
  • पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, दलहन, मक्का की एमएसपी पर खरीद.
  • ₹1 लाख करोड़ कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश योजना.

5- मत्स्य और दुग्ध मिशन से समृद्ध किसान

  • ‘बिहार मत्स्य मिशन’ से उत्पादन और निर्यात दोगुना.
  • मत्स्य पालकों को ₹4,500–₹9,000 की सहायता.
  • हर प्रखंड में दुग्ध प्रोसेसिंग सेंटर और चिलिंग प्लांट.

6- एक्सप्रेसवे और रेल से बिहार की रफ्तार

  • ‘बिहार गतिशक्ति’ योजना के तहत 7 एक्सप्रेसवे निर्माण.
  • 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण.
  • 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होगी.

7- आधुनिक शहरी विकास

  • “न्यू पटना” ग्रीनफील्ड सिटी का विकास.
  • प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप.
  • ‘सीतापुरम’ — मां जानकी की जन्मभूमि को वैश्विक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा.

8- बिहार से सीधी विदेश उड़ानें

  • पटना के पास नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट.
  • दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट.
  • 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू.

9- औद्योगिक क्रांति की गारंटी

  • “विकसित बिहार इंडस्ट्रियल मिशन” के तहत ₹1 लाख करोड़ का निवेश.
  • इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट प्लान से लाखों रोजगार.

10- फैक्ट्री एवं रोजगार

  • हर जिले में फैक्ट्री, हर घर में रोजगार.
  • 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे.

11- न्यू-एज इकोनॉमी का युग

  • बिहार को ‘वैश्विक बैकएंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कफोर्स’ बनाया जाएगा.
  • ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य.

12- गरीबों के लिए ‘पंचामृत गारंटी’

  • मुफ्त राशन
  • 125 यूनिट मुफ्त बिजली
  • ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज
  • 50 लाख नए पक्के मकान
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन

13- केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा

  • गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा.
  • मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता और आधुनिक लैब.

14- “मेड इन बिहार” से कृषि निर्यात दोगुना

  • 5 मेगा फूड पार्क स्थापित होंगे.
  • दलहन उत्पादन में 2030 तक आत्मनिर्भरता.
  • मखाना, मछली आदि का ग्लोबल एक्सपोर्ट हब.
  • 15- दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल हब
  • मधुबनी में मेगा टेक्सटाइल एंड डिजाइन पार्क.
  • अंग क्षेत्र में मेगा सिल्क पार्क.

16- पूर्वी भारत का नया टेक हब

  • डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, मेगा टेक सिटी, फिनटेक सिटी का निर्माण.

17- कुटीर एवं MSME नेटवर्क

  • 100 MSME पार्क और 50,000+ कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन.
  • “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा.

18- “स्मार्ट एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर”

  • ₹5,000 करोड़ से “Education City” की स्थापना.
  • बिहार को AI (Artificial Intelligence) हब बनाने की योजना.

19- स्वास्थ्य सेवा में अव्वल बिहार

  • हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण.
  • बच्चों और ऑटिज्म के लिए विशेष सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल.

20- खेल-कूद को बढ़ावा

  • बिहार “स्पोर्ट्स सिटी” का निर्माण.
  • हर प्रमंडल में “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना.

21- अनुसूचित जाति वर्ग का कल्याण

  • विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹2,000 छात्रवृत्ति.
  • उद्यमियों के लिए विशेष वेंचर फंड.

22- गिग वर्कर्स, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का सम्मान

  • ₹4 लाख का जीवन बीमा.
  • सस्ती ब्याज दर पर वाहन ऋण.
  • कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता.

23- आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र

  • रामायण, जैन, बौद्ध और गंगा सर्किट का विकास.
  • मां जानकी मंदिर और महाबोध कॉरिडोर का निर्माण.

24- कला, संत और सिनेमा का नया केंद्र

  • “फिल्म सिटी” और “शारदा कला विश्वविद्यालय” की स्थापना.
  • बिहार लॉ ऑफ ड्रामा एंड टेलीविजन संस्थान शुरू किया जाएगा.

25- 5 वर्षों में बाढ़-मुक्त बिहार

  • फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड का गठन.

वोटरों पर कितना करेगा असर

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के लिए एनडीए ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्त बनाने, कृषि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया है. यह घोषणा पत्र अगले पांच सालों के लिए बिहार को आधुनिक बनाने की योजना पेश करता है. बीजेपी ने इसके लिए पहले राज्यभर में सुझाव अभियान चलाया था, जो 5 से 20 अक्टूबर तक चला. इसमें 243 विधानसभा क्षेत्रों में 3000 से ज्यादा सुझाव पेटियां लगाई गईं और करीब एक करोड़ लोगों से राय लेने का लक्ष्य रखा गया था. अब देखना यह है कि ये वादे वोटरों पर कितना असर डालते हैं.

ये भी पढ़ें: खूनी दर्द पर छलके PK के आंसू! मोकामा में होगा जन सुराज का एक्शन, क्या बोले प्रशांत किशोर?

महागठबंधन का ‘तेजस्वी का प्रण’

दूसरी तरफ चुनाव (Bihar Election 2025 Manifesto) के लिए महागठबंधन ने मंगलवार को अपना 32 पन्नों का घोषणा पत्र जारी किया, जिसे ‘तेजस्वी का प्रण’ नाम दिया गया है. इसमें बिहार के 35 लाख बटाईदारों को जमीन का पहचान पत्र देने का वादा है, ताकि उन्हें फसल बीमा, मुआवजा और सरकारी योजनाओं का फायदा मिले. बंदोपाध्याय कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का संकेत दिया गया है, साथ ही वक्फ बोर्ड कानून को खत्म करने और पंचायत प्रतिनिधियों को 50 लाख तक का बीमा देने की बात कही गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago