Bharat Express DD Free Dish

Bihar Election 2025: क्या PK के दर्द का सियासी लाभ ले रहे हैं तेजस्वी यादव?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र (Mokama Murder Case) में प्रचार कर रहे जन सुराज (Jan Suraj) नेता दुलार चंद यादव (Dular Chand Yadav) की हत्या पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का बयान आया है. ऐसे में कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वह प्रशांत किशोर (Prashant Kishor PK)के दर्द का सियासी लाभ ले रहे हैं?

Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav PK Prashant Kishor Mokama Jan Suraj Dular Chand Yadav

खूनी खेल पर 'बड़ा दांव'

Bihar Election 2025: गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव में खूनी खेल सामने आया. मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे प्रशांत किशोर की जनसुराज (Jan Suraj) के नेता की गोली मारकर हत्या (Mokama Murder Case) कर दी गई. इसके बाद शव को गाड़ी से रौंद दिया गया. इस घटना से पीके (PK) को मतदान से पहले बड़ा दर्द मिला है. इस वारदात पर प्रदेश भर से बयान आ रहे हैं. इस दुलार चंद यादव हत्याकांड (Dular Chand Yadav) पर सियासत भी गरमाने लगी है. आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का इस घटना पर बयान आया है. उन्होंने इसे लेकर सरकार को जमकर घेरा है. ऐसे में कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वह इसका सियासी लाभ ले रहे हैं.

चुनाव (Bihar Election 2025) के बीच इस घटना पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है. पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जरूरत नहीं है. चुनाव का समय है, आचार संहिता लागू है और इस दौरान कुछ लोग बंदूक-गोली लेकर घूम रहे हैं.

किस प्रकृति के लोग हावी हैं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 साल पुरानी बातें करते हैं लेकिन 30 मिनट पहले क्या हुआ, ये नहीं देखते. सीवान में एक एएसआई की गला रेत कर हत्या कर दी गई. मोकामा में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बिहार में किस प्रकृति के लोग हावी हैं, ये जनता देख रही है. उन्हें आंख खोलकर देखना चाहिए कि किस तरह की बौखलाहट इनकी हार को लेकर सामने आ रही है. कौन लोग हैं जो अपराधियों को पैरोल पर बाहर लाते हैं और उन्हें संरक्षण देते हैं? ये सब बिहार की जनता देख रही है और आने वाले चुनाव में करारा जवाब देगी.

राज्य सरकार पर तीखा हमला

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये लोग कभी 200 राउंड गोली चलाते हैं, हत्या होती है, लेकिन कुछ नहीं होता. सरकार में बैठे लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जनता अब बदलाव के मूड में है.

ये भी पढ़ें: खूनी दर्द पर छलके PK के आंसू! मोकामा में होगा जन सुराज का एक्शन, क्या बोले प्रशांत किशोर?

क्या सियासी लाभ ले रहे हैं तेजस्वी?

जन सुराज पार्टी से जुड़े दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप पूर्व विधायक अनंत सिंह के ऊपर लगा है. हालांकि, अनंत सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में गए थे, जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बावजूद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से निकल गए. अनंत सिंह लग रहे आरोपों के कारण यह तेजस्वी यादव के लिए एक चुनावी (Bihar Election 2025) अवसर की तरह बन रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read