Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर जारी है. मतदान शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चुनाव आयोग ने बिहार के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की भावुक अपील की है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने पहले चरण के दौरान ही दूसरे चरण के लिए कमर कस ली है. आज भी बिहार में उनकी दो सभाएं होने वाली हैं.
बता दें पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें 102 सामान्य सीटें और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें शामिल हैं.
वोटिंग के दिन सुबह ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बिहार के वोटरों को उनके लोकतांत्रिक कर्तव्य की याद दिलाई. उन्होंने सोशल मीडयो पर पोस्ट कर लिखा-
बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
चुनाव आयोग: चुनाव आयोग ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मतदाताओं का स्वागत किया. आयोग ने कहा, “लोकतंत्र के त्योहार के लिए बिहार है तैयार. मतदान केंद्र में सभी मतदाताओं का स्वागत है.”
राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वोटरों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “बिहार विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर भाग लें. इस मौके पर पहली बार वोट करने जा रहे युवा मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई!”
ये भी पढ़ें: सुरक्षा का ‘अभेद्य’ चक्रव्यूह! 18 जिलों में शुरू हुआ मतदान; वोट डालने से पहले डालें एक नजर
बिहार में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे चरण के लिए जोर लगा रहे हैं. सबसे पहले वे सुबह 11 बजे भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान से अपनी चुनावी हुंकार भरेंगे, जिसमें भागलपुर और बांका जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे. इसके बाद, वे अररिया के फारबिसगंज में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें 9 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवार मौजूद रहेंगे.
दोनों सभाओं में भारी भीड़ जुटने की संभावना है. गौरतलब है कि भागलपुर और अररिया में 11 नवंबर को मतदान होना है. अपनी सभाओं के बाद, पीएम मोदी गयाजी जाएंगे और फिर 7 नवंबर को औरंगाबाद में एक और महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करेंगे.
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…