देश

Bihar Election 2025: पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, हर तरफ भीड़ ही भीड़

Bihar Election 2025: बिहार के आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया. ‎

राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले दिनकर गोलंबर पहुंचे और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके बाद उन्होंने रोड शो प्रारंभ किया. उनके साथ सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद भी साथ हैं. उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का निशान है.

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए पूरा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ा. पीएम मोदी का यह रोड शो दिनकर गोलंबर से प्रारंभ हुआ है, जो गांधी मैदान के निकट उद्योग भवन तक जाएगा. इस दौरान वे नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज होकर गुजरेंगे. इस दौरान वे पटना के सभी एनडीए प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे.

जय श्रीराम के नारों से गुंजा पूरा पटना

पीएम मोदी के रोड शो प्रारंभ होने के पहले से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे अपने नेता का इंतजार करते दिखे. पटना की सड़कों पर सुरक्षा घेरे के दोनों तरफ अपार जनसमूह नजर आ रहा है. जब प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू हुआ तो पूरा पटना ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्रीराम’ जैसे नारों से गुंजायमान हो गया.

पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया. वे अपने वाहन से आगे बढ़ रहे हैं और हर कोई प्रधानमंत्री की एक तस्वीर कैमरे में कैप्चर करने के लिए लालायित नजर आ रहा है. इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़कों के किनारे खड़े हैं और उनका अभिनंदन कर रहे हैं.

लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे और पीएम मोदी के कटआउट हैं. जिन रास्तों से पीएम गुजरेंगे, उनमें कई स्थानों पर सड़कों के किनारे स्वागत स्टॉल बनाए गए हैं, जहां मंच तैयार किया गया है, जहां से लोग प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं. रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. सड़क के किनारे बैरिकेडिंग की गई है, फिर भी लोग सड़कों पर उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में भूमिहार वोटरों पर टिकी सियासत, कई सीटों पर भूमिहार बनाम भूमिहार की टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago