देश

BIHAR ELECTION: “मैं किसी के बस में नहीं रहने वाला…”, तेज प्रताप ने दिखाये बगावती तेवर, नए झंडे के साथ महुआ क्षेत्र का किया दौरा

BIHAR ELECTION: “मैं किसी के वश में नहीं रहने वाला हूं. जनता जो फैसला करेगी उसी के अनुसार मैं अगला फैसला लूंगा” ये कहना है लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का.

राजद से निष्कासित किये जाने के बाद अब तेज प्रताप यादव बगावत पर उतर चुके हैं. अपनी ताकत दिखाने के लिए तेज प्रताप नए अंदाज में अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे. जहां नए अंदाज में चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोंक दी.

गाड़ी पर आरजेडी की जगह लगा नया झंडा

इस दौरान उनकी गाड़ी पर आरजेडी के झंडे की जगह नया झंडा लगा हुआ था. उन्होंने कहा कि जनता जैसा चाहेगी वैसा ही होगा.

लालू प्रसाद ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

गौरतलब है कि 24 मई को तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ उनकी तस्वीर शेयर की गई. जिसमें बताया गया कि वो 12 सालों से रिलेशन में हैं. हालांकि कुछ देर में वो तस्वीर डिलीट कर दी गई. तेज प्रताप और अनुष्का यादव की तस्वीर वायरल होने के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था.

ये भी पढ़ें- Telangana Reservation: तेलंगाना में पिछड़े वर्ग को मिलेगा 42 फीसदी आरक्षण, तेलंगाना पंचायत राज एक्ट 2018 में संशोधन की मंजूरी

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आए महुआ

महुआ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए महुआ आए थे. हमने चुनाव के दौरान जो भी वादा किया था उसे पूरा किया.

“अपना वादा पूरा करते हैं हम”

तेज प्रताप ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान महुआ में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया था. हमने वादा निभाते हुए अपने क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज दिया. अब मैं वादा करता हूं कि अपने क्षेत्र महुआ को मैं एक इंजीनियरिंग कॉलेज दूंगा. तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे जरूर निभाते हैं.

वहीं तेज प्रताप ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम जनता के बस के लोग हैं. जनता जैसा चाहेगी हम वैसा ही करेंगे. तेज ने आगे कहा कि जनता की जहां से मांग होगी वो वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं पार्टी के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे वो बाद की बात है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago