लाइफस्टाइल

World Population Day 2025: क्यो मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? जानिए इतिहास और इसका महत्व

World Population Day 2025: विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के उद्देश्य जनसंख्या मुद्दों और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जागरुकता बढ़ाने का है. ऐसा कहा जात है कि आने वाले समय में दुनिया की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ सकती है. रिपोर्ट की मानें तो साल 2050 तक जनसंख्या 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे के इतिहास के बारे में.

क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस? (World Population Day 2025)

इस दिन को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से मनाया जाता है. दुनियाभर में लगातार बढ़ रही जनसंख्या एक गंभीर विषय है. इसके कारण भुखमरी, गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. जनसंख्या दिवस पर जागरूकरता फैलाने के लिए कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

विश्व जनसंख्या दिवस की स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रन की गवर्निंग काउंसिल (UNDP) ने की थी. साल 1987 में इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत हुई थी जब दुनिया की आबादी केवल पांच अरब थी. भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है. साल 2025 में भारत की जनसंख्या 1.46 बिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है. इसके अलावा दूसरे नंबर पर चीन है. जहां की जनसंख्या 1.41 बिलियन से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: अधिक वजन के कारण महिलाओं में बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व

आज हर कोई अपनी जिंदगी में दौड़ता भागता नजर आता है ताकि उसके परविरा का भरण पोषण हो सके. बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास रोजगार नहीं है. लगातार बढ़ती आबादी के कारण लोग बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं. अगर इन समस्याओं के पीछे की असली वजह को जानें तो सामने आता है कि सबसे बड़ी जनसंख्या ही है. इसी को कंट्रोल करने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है जिससे लोगों को जागरुक किया जा सके और उन्हें इस दिन का महत्व समझाया जा सके.

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्णा दुनिया में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना है. दुनिया की आबादी भले ही तेजी से बढ़ी हो लेकिन परिवार तेजी से बिखर रहे हैं. ऐसे में इस साल की थीम को सेलिब्रेट करना युवाओं के लिए बेहद जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago