देश

Bihar Election 2025: ‘नहीं रोकूंगा अपना प्रचार, फिर से जाऊंगा बिहार’, धमकी के बाद बोले भाजपा सांसद रवि किशन

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा है कि विरोधी चुनाव में बुरी तरह हार रहे हैं और इस हताशा में मुझे और मेरी मां को अपशब्द बोले गए. रवि किशन ने धमकी देने वालों को चुनौती देते हुए कहा है कि वे अपना प्रचार नहीं रोकेंगे और दोबारा बिहार जाएंगे.

भाजपा सांसद रवि किशन को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई. इस पर शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में रवि किशन ने कहा, “विरोधी चुनाव में बुरी तरह हार रहे हैं. इस कारण मुझे और मेरी मां को अपशब्द कहे गए हैं. लेकिन जो धमकी दे रहे हैं, उनको बता दूं कि मैं फिर से बिहार आ रहा हूं.” उन्होंने आगे कहा, “जेकर नाथ भोलेनाथ उ अनाथ कैसे होई, जब भोला चाह लिहे दिन त रात कैसे होई.”

इससे पहले, सांसद रवि किशन ने बताया कि उन्हें फोन पर अपशब्द बोले गए और जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे हाल ही में फोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए. यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर भी सीधा प्रहार है.”

लोकतांत्रिक और वैचारिक मजबूती से दिया जाएगा जवाब

भाजपा सांसद ने पोस्ट में लिखा, “ऐसे कृत्य समाज में नफरत और अराजकता फैलाने की कोशिश हैं, जिनका जवाब लोकतांत्रिक और वैचारिक मजबूती से दिया जाएगा. मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि न मैं इन धमकियों से डरता हूं, न झुकूंगा.”

रवि किशन ने आगे लिखा, “जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के पथ पर चलना मेरे लिए कोई राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है. मैं इस मार्ग पर हर परिस्थिति में अडिग रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे किसी भी कीमत का सामना क्यों न करना पड़े. यह मार्ग कठिन है, पर मुझे इसी में अपना जीवन सार्थक दिखाई देता है. मेरे लिए यह संघर्ष आत्मसम्मान, आस्था और कर्तव्य की रक्षा का प्रतीक है और मैं अंत तक दृढ़ रहूंगा, निष्ठावान रहूंगा.”


ये भी पढ़ें: “नाचने वाला रोजगार देगा?”…तेज प्रताप यादव का खेसारी लाल पर तंज


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

1 hour ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

1 hour ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

1 hour ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

2 hours ago

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…

2 hours ago