देश

Bihar Election 2025: ‘राजद-कांग्रेस बिहार के हितैषी कभी नहीं हो सकते…RJD ने बिहार को जातीय दंगों में झोंका’, भागलपुर में बोले पीएम मोदी

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर एक बार फिर हमला बोला है. बिहार के भागलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी तो सत्ता से इनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है. तब भी ये एक-दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस नाम के साथी हैं, काम तो एक दूसरे को नीचे घसीटने का ही कर रहे हैं. शहर में राजद वालों के इतने पोस्टर लगे हैं, उनमें कांग्रेस के ‘नामदार’ की एक भी तस्वीर नहीं. अगर कहीं होगी भी, तो बिना दूरबीन के दिखेगी भी नहीं.

पीएम मोदी ने कहा, 


कांग्रेस के नामदारों की रैलियों में कांग्रेस के नामदार राजद के नेताओं का नाम तक नहीं लेते. ऐसी छुआछूत मची है कि एक दूसरे की छाया से भी वो डरते हैं. राजद के नेता जो घोषणा करते हैं, उसपर कांग्रेस के नेता चुप हो जाते हैं. असल में बीते कुछ महीने से कांग्रेस के नेता दावा कर रहे थे कि उनकी पार्टी बड़ी है और राजद तो छोटी पिछलग्गू है. लेकिन, राजद वालों ने कांग्रेस के इन अहंकार को चुनौती दे दी. कांग्रेस के नामदार के अहंकार को चुनौती दे दी और कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद की उम्मीदवारी चोरी कर ली.

कांग्रेस के नामदार बिहार आना भी नहीं चाहते थे

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नामदार काफी समय से गायब हैं. लोग बताते हैं कि ये तो बिहार आना भी नहीं चाहते थे, उनको जबरदस्ती यहां लाया गया है, लेकिन अब ये उल्टा राजद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं. सत्ता के स्वार्थ के लिए जो अपने साथियों के साथ जो ऐसा दगा कर सकते हैं, वे बिहार के हितैषी कभी भी नहीं हो सकते.

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मोदी आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए काम कर रहा है, स्वदेशी को बढ़ावा दे रहा है और वोकल पर लोकल पर बल दे रहा है. हमारे अभियान से यहां के रेशम उत्पादक, हमारे बुनकर भाई-बहन, कारीगरों और विश्वकर्मा भाई-बहनों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा.”

राजद ने बिहार को जातीय दंगों में झोंक दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस और राजद ने बिहार के समाज को बांटने का भी काम किया है. राजद ने बिहार को जातीय दंगों में झोंक दिया, तो कांग्रेस ने मजहबी दंगे करवाए. भागलपुर दंगों का दाग कांग्रेस अपने दामन से कभी नहीं छुड़ा पाएगी. जैसे सिखों की हत्या का दाग कांग्रेस के दामन से मिट नहीं सकता, वैसे ही भागलपुर के हत्याकांड का दाग कांग्रेस के दामन से कभी हट नहीं सकता.”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विनाश की राजनीति करने वालों को, राजद और कांग्रेस वालों को बिहार का विकास पसंद ही नहीं है. इन्हीं दलों की कुनीतियों के कारण बिहार के नौजवानों को पलायन का अभिशाप सहना पड़ा. लेकिन, एनडीए ने ठाना हुआ है कि बिहार का नौजवान बिहार में काम करेगा और बिहार का नाम करेगा.

इसलिए भागलपुर आना मेरे लिए बहुत विशेष है

इस दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि देश में दो ही ऐसी जगह हैं, जहां गंगा उत्तरवाहिनी होती है, एक बनारस और दूसरा भागलपुर. प्रधानमंत्री ने कहा, “गंगा मैया के आदेश पर मैं बनारस के लोगों की सेवा कर रहा हूं और अब यहां भागलपुर में मैं एनडीए के अपने साथियों के लिए गंगा मैया और आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं. इसलिए भागलपुर आना मेरे लिए बहुत विशेष हो जाता है.”

उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है. पीएम मोदी ने कहा, “माताओं-बहनों को सम्मान मिला है. इसलिए, वे भारी संख्या में आज वोट देने के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. पहले चरण के मतदान की और मतदाताओं का जो उत्साह है और अब तक मुझे जो जानकारी मिली है, उसमें मतदान की शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं. हमारी माताएं-बहनें बहुत उत्साह के साथ मतदान कर रही हैं.”


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 2005 से पहले शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते थे- नीतीश कुमार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

16 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

17 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

19 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

2 hours ago