खेल

पीएम मोदी से मिली महिला विश्व कप विजेता टीम, दीप्ति शर्मा के हनुमान टैटू पर हुई खास चर्चा, क्रिकेटर बोलीं- खुद से ज्यादा विश्वास..

PM Modi Meet Women Cricket Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की. इस बीच पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे ‘जय श्री राम’ और उनकी बांह पर बने भगवान हनुमान के टैटू के बारे में पूछा. भारतीय क्रिकेटर ने भगवान हनुमान के टैटू को लेकर कहा, “मुझे खुद से ज्यादा उन पर विश्वास है. जब भी कठिनाइयां आती हैं, तो उनका नाम लेती हूं. मैं उन कठिनाइयों से बाहर आ जाती हूं.”

दीप्ति शर्मा ने PM Modi से मुलाकात पर जताई खुशी

विश्व कप 2025 की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रही थीं. उन्होंने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद किया, जब पीएम मोदी ने उनसे कड़ी मेहनत करते रहने के लिए कहा था.

दीप्ति ने कहा, “हमें आपसे मिलने का इंतजार था. मुझे याद है कि आपने साल 2017 में मुझे कहा था कि वही असल खिलाड़ी है, जो अपनी असफलता से सीखे. मेहनत करना मत छोड़ना. इन बातों ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया है. जब भी वक्त मिलता है, मैं आपकी स्पीच सुनती हूं. आप बहुत अच्छी तरह से स्थितियों को संभालते हैं. ये मुझे अपने गेम में मदद करता है.”

ये भी पढ़ें- महिला विश्व कप विजेता टीम से PM Modi ने की भेंट, हरमनप्रीत कौर ने याद किया 2017 का अनुभव, जब बिना ट्रॉफी हुई थी मुलाकात

दीप्ति शर्मा का दमदार प्रदर्शन

भारत ने नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. इस पारी में शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई. इस पारी में दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. भारत ने फाइनल मैच 52 रन से अपने नाम किया.

दीप्ति शर्मा महिला विश्व कप 2025 में सर्वाधिक 22 विकेट लेकर शीर्ष गेंदबाज रहीं. इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेलीं.


नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.


Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago