देश

Bihar Election Result: इन 10 सीटों पर सुबह 11 बजे से ही 10 हजार वोटों का अतंर, प्रत्याशी की जीत मानी जा रही तय

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान सुबह से ही आने शुरू हो गए हैं. हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है पर शुरूआती राउंड में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए काफी आगे चल रही है. महागठबंधन बहुमत के आंकड़ों से इस समय काफी पीछे दिख रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, NDA 190 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं महागठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रही है.

इसके अलावा कुछ सीटें ऐसी हैं जहां प्रत्याशी सुबह 11 बजे से ही लगभग 10,000 हजार के वोटों से अधिक से आगे चल रहे हैं. इनमें मोकामा से अनंत सिंह बक्सर के मुन्ना तिवारी सहित मनेर से भाई वीरेंद्र का नाम भी शामिल हैं.

दस हजार के आस-पास के अंतर की सीटें

बक्सर –  तीन राउंड के बाद भाजपा के आनंद मिश्रा कांग्रेस के मुन्ना तिवारी से 9300 वोटों से आगे चल रहे हैं.

मनेर – आठ राउंड के तक में राजद के भाई वीरेंद्र लोजपा(र) के जीतेंद्र यादव से 8,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.

अलीनगर – बीजेपी की मैथिली ठाकुर पांच राउंड के बाद लगभग 8,000 वोट से आगे चल रही हैं.

बांकीपुर – भाजपा के नीतीन नबीन 10 राउंड तक राजद की रेखा कुमारी से 18,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.

जमुई – बीजेपी की श्रेयसी सिंह 6 राउंड तक RJD के मोहम्मद शमसाद आलम से 10,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहीं हैं.

मोकामा – 11 राउंड के बाद जदयू के अनंत सिंह राजद की वीणा देवी से लगभग 13,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.

कदवा – जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी 7 राउंड तक कांग्रेस के शकील अहमद से 15 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.

अमौर –  AIMIM के अख्तरुल ईमान 7 राउंड तक जदयू के सबा जफर से लगभग 9,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

कांटी – 8 राउंड तक जदयू के अजीत कुमार राजद के इसराइल मंसूरी से लगभग 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

पीरपैंती – BJP के मुरारी पासवान 6 राउंड के बाद राजद के राम विलास पासवान से 9200 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.


ये भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025 Live: आज तय होगा बिहार का भविष्य, NDA या महागठबंधन…किसकी होगी ताजपोशी?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

7 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

49 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago