Bihar Elections 2025: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उम्मीदवारों की प्रोफाइल पर एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट ने कई अहम आंकड़े सामने रखे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस चरण में चुनाव लड़ रहे 1297 उम्मीदवारों में से 43 फीसदी करोड़पति हैं. वहीं करीब 32 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है.
करीब 26 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आंकड़े बताते हैं कि 193 उम्मीदवारों पर हत्या, 79 पर हत्या की कोशिश और 52 पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े मामले हैं. यहां तक कि तीन उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दुष्कर्म से संबंधित मामले दर्ज होने की बात भी स्वीकार की है.
दलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो कांग्रेस के 54 फीसदी, राजद के 39 फीसदी, भाजपा के 42 फीसदी और जदयू के 25 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं लोजपा (रामविलास) के 60 फीसदी और सीपीआई (माले) के 76 फीसदी उम्मीदवारों पर भी गंभीर केस दर्ज हैं.
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दूसरे चरण में 48 फीसदी उम्मीदवार स्नातक या उससे अधिक शिक्षित हैं. वहीं 10 फीसदी यानी 133 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं.
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अमीर उम्मीदवार पश्चिम चंपारण के लौरिया सीट से विकासशील इंसान पार्टी के रण कौशल प्रताप सिंह हैं. इनके पास कुल 368 करोड़ रुपये की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर गया जिले के गुरुआ सीट से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी नितीश कुमार हैं. इनकी कुल संपत्ति करीब 250 करोड़ रुपये है. वहीं तीसरे स्थान पर गया जिले की ही बेलागंज सीट से जेडीयू की उम्मीदवार मनोरमा देवी हैं. इनके पास 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है.
ये भी पढ़ें-बिहार के औरंगाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, NDA की जीत का दावा
उम्मीदवारों की उम्र पर नजर डालें तो 34 फीसदी उम्मीदवार 25 से 40 साल के बीच हैं. सबसे ज्यादा 52 फीसदी उम्मीदवार 41 से 60 साल की उम्र के हैं. 13 फीसदी उम्मीदवारों की उम्र 61 से 80 साल के बीच है और दो उम्मीदवारों ने अपनी उम्र 80 साल से अधिक बताई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…