देश

Bihar Election 2025: ‘कुर्सी पर बैठने के बाद लालच आ ही जाएगा,’ तेज प्रताप यादव का छोटे भाई तेजस्वी पर हमला

Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार की महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और कौन नहीं बनेगा, यह बिहार की जनता तय करेगी. उन्होंने तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए.

तेज प्रताप यादव अपनी राजनैतिक कर्मभूमि महुआ में बाइक पर चुनाव प्रचार कर रहे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि महुआ में रोड नहीं बना है. स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. तेज प्रताप ने कहा, “जिस तरह हमने महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाने का काम किया. इसी तरह वे यहां सड़कों का निर्माण कराएंगे. जनता से किया गया वादा पूरा करेंगे.”

जिसके पास पावर होगा वह मुख्यमंत्री बनेगा

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी पर तेज प्रताप यादव ने जवाब दिया और कहा, “जनता परेशान है. युवाओं को रोजगार चाहिए. यहां मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम कौन बनेगा, ये जनता पर निर्भर करता है. जिसके पास पावर होगी, जनशक्ति जिसे मिलेगी, वह मुख्यमंत्री बनेगा.”

उन्होंने राजद के निवर्तमान विधायक और प्रत्याशी पर भी हमला बोला. तेज प्रताप ने कहा, “उन्होंने महुआ में कोई काम नहीं किया. विधायक ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया.” तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी लोगों को ही टिकट दे रहे हैं.

कुर्सी पर बैठने के बाद लोभ आ जाएगा

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की घोषणा पर उन्होंने कहा, “घोषणाएं हर कोई करता है. जनता से वादा कर देना अलग है, लेकिन कुर्सी पर बैठने के बाद लोभ आ जाएगा. इसलिए जनता से वादा करें तो उन पर खरा उतरें. घोषणाओं को पूरा करने की तेज प्रताप यादव की क्षमता है और इसका उदाहरण महुआ में बना मेडिकल कॉलेज है.”

महुआ से अगर जीते हैं तो क्या माता-पिता से आशीर्वाद लेने जाएंगे? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “मां-बाप का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है और महुआ की जनता का भी आशीर्वाद हमारे साथ है.”


ये भी पढ़ें: बिहार की ‘खतरनाक’ सीट! यहां तीसरी जीत है टेढ़ी खीर; क्या टूटेगा 70 साल का रिकॉर्ड?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago