देश

बिहार चुनाव 2025: PK की जन सुराज ने पहली लिस्ट की जारी, 51 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावों के ऐलान के बाद जहां पारंपरिक सियासी दलों और गठबंधन में एक दूसरे को मनाने का दौर चल रहा है. वहीं दूसरी ओर सियासत में नए-नए आए प्रशांत किशोर ने पहले बाजी मार ली है. उन्होंने ज्यादा इंतजार न करते हुए अपने 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. पहले माना जा रहा है थी यह लिस्ट 2 बजे आएगी. हालांकि, जन सुराज ने उससे पहले ही लिस्ट जारी कर दी है.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना के शेखपुरा हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. इस दौरान प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे. उदय सिंह ने कहा कि पार्टी हर दिन के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी करती रहेगी और 11 तारीख से चुनाव अभियान शुरू होगा. उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. पहली लिस्ट में 7 सुरक्षित, 17 अति पिछड़ों, 8 अल्पसंख्यकों के नाम शामिल हैं.

ये रही उम्मीदवारों की लिस्ट

  • रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे
  • गया जिले की रोरघाटी विधानसभा सीट से पवन किशोर को टिकट दिया गया है
  • गोपालगंज जिले की भोरे सीट से प्रीति किन्नर जन सुराज की उम्मीदवार होंगी
  • दरभंगा सदर सीट से आरके मिश्रा को टिकट दिया गया है
  • सहरसा शहर से किशोर मुन्ना को टिकट दिया गया है
  • छपरा शहर से पूर्व एडीजी जेपी सिंह को टिकट दिया गया है
  • इमामगंज से अजीत राम को टिकट दिया गया है
  • कुम्हार सीट से केसी सिन्हा को टिकट दिया गया है

अपनी सीट रितेश पांडे को दी

चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आई है. जन सुराज की पहली लिस्ट में शामिल नौ उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं. रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का नाम है, जहां से खुद प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान (Bihar Election) में उतरने की चर्चा थी. जन सुराज ने करगह सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे को टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव का मौसम विज्ञान! 35 सीट नहीं चिराग पासवान की असल लड़ाई कुछ और है; क्या होगा ‘फाइनल गेम’?

रघोपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

प्रशांत किशोर ने हाल ही में कहा है कि अगर वे चुनाव (Bihar Election 2025) लड़ते हैं तो वह तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपनी जन्मभूमि करगहर से भी चुनाव लड़ सकते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर पार्टी तय करती है कि मुझे चुनाव लड़ना है तो लड़ेंगे, कोई दिक्कत नहीं है. प्रशांत किशोर की इस घोषणा से हलचल मच गई है, क्योंकि राघोपुर सीट तेजस्वी यादव की पारंपरिक सीट मानी जाती है. अब देखना होगा कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज उन्हें राघोपुर से टिकट देती है या नहीं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

9 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

32 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

57 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

1 hour ago