Bihar Election 2025: बिहार में चुनावों के ऐलान के बाद जहां पारंपरिक सियासी दलों और गठबंधन में एक दूसरे को मनाने का दौर चल रहा है. वहीं दूसरी ओर सियासत में नए-नए आए प्रशांत किशोर ने पहले बाजी मार ली है. उन्होंने ज्यादा इंतजार न करते हुए अपने 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. पहले माना जा रहा है थी यह लिस्ट 2 बजे आएगी. हालांकि, जन सुराज ने उससे पहले ही लिस्ट जारी कर दी है.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना के शेखपुरा हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. इस दौरान प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे. उदय सिंह ने कहा कि पार्टी हर दिन के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी करती रहेगी और 11 तारीख से चुनाव अभियान शुरू होगा. उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. पहली लिस्ट में 7 सुरक्षित, 17 अति पिछड़ों, 8 अल्पसंख्यकों के नाम शामिल हैं.
ये रही उम्मीदवारों की लिस्ट

- रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे
- गया जिले की रोरघाटी विधानसभा सीट से पवन किशोर को टिकट दिया गया है
- गोपालगंज जिले की भोरे सीट से प्रीति किन्नर जन सुराज की उम्मीदवार होंगी
- दरभंगा सदर सीट से आरके मिश्रा को टिकट दिया गया है
- सहरसा शहर से किशोर मुन्ना को टिकट दिया गया है
- छपरा शहर से पूर्व एडीजी जेपी सिंह को टिकट दिया गया है
- इमामगंज से अजीत राम को टिकट दिया गया है
- कुम्हार सीट से केसी सिन्हा को टिकट दिया गया है
अपनी सीट रितेश पांडे को दी
चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आई है. जन सुराज की पहली लिस्ट में शामिल नौ उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं. रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का नाम है, जहां से खुद प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान (Bihar Election) में उतरने की चर्चा थी. जन सुराज ने करगह सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडे को टिकट दिया है.
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव का मौसम विज्ञान! 35 सीट नहीं चिराग पासवान की असल लड़ाई कुछ और है; क्या होगा ‘फाइनल गेम’?
रघोपुर से लड़ सकते हैं चुनाव
प्रशांत किशोर ने हाल ही में कहा है कि अगर वे चुनाव (Bihar Election 2025) लड़ते हैं तो वह तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपनी जन्मभूमि करगहर से भी चुनाव लड़ सकते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर पार्टी तय करती है कि मुझे चुनाव लड़ना है तो लड़ेंगे, कोई दिक्कत नहीं है. प्रशांत किशोर की इस घोषणा से हलचल मच गई है, क्योंकि राघोपुर सीट तेजस्वी यादव की पारंपरिक सीट मानी जाती है. अब देखना होगा कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज उन्हें राघोपुर से टिकट देती है या नहीं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
