देश

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर से बिजली सब्सिडी को लेकर विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है. इसके तहत संपन्न परिवारों से स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी का लाभ छोड़ने और जरूरतमंद परिवारों के लिए योगदान देने की अपील की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह गैस कनेक्शन के मामले में लोगों से स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया था, उसी तरह बिजली सब्सिडी के मामले में भी लोगों से आगे आने की अपील की जाएगी. जो लोग योगदान देंगे, उन्हें दाता के तौर पर माना जाएगा.

दलित बस्ती पहुंचे थे मुख्यमंत्री सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को दीपावली के मौके पर पटना के दीघा-आशियाना रोड स्थित एक दलित बस्ती पहुंचे. यहां उन्होंने दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के परिवारों के साथ दीपावली मनाई और उनके बीच खुशियां बांटी. इस दौरान उन्होंने उपहार भी दिया.

इस दौरान सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार समृद्धि के रास्ते पर और मजबूती के साथ आगे बढ़े, यही उनकी कामना है. मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे दलित, आदिवासी और अति पिछड़े समाज के परिवारों के बीच जाकर दीपावली मनाएं और उनके सुख-दुख में शामिल हों. पर्व सबके लिए होना चाहिए और कोई भी इससे वंचित नहीं रहना चाहिए. इसी उद्देश्य से वह स्वयं भी बस्ती में पहुंचे हैं.

1 करोड़ 92 लाख परिवारों को मिल रही मुफ्त बिजली

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में करीब एक करोड़ 92 लाख परिवारों को, चाहे वे अमीर हों या गरीब, 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली सब्सिडी के संबंध में लोगों से स्वेच्छा से सहयोग का आग्रह किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर भी खुशी जताई.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार आने का आग्रह किया गया है. बिहार में एनडीए सरकार पूरी एकजुटता के साथ काम कर रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके साथ मिलकर सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के बिहार आगमन पर प्रदेश को कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से लेकर नीतीश-लालू तक सबकी लगेगी हाजिरी! बाहुबली अनंत सिंह की लाडली के ब्याह का कार्ड देख उड़ जाएंगे सबके होश

इस दौरान कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. बिहार में निवेश करने के इच्छुक विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इससे राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

27 minutes ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

32 minutes ago

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

1 hour ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

1 hour ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

1 hour ago

बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर

Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…

2 hours ago