Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी से लेकर नीतीश-लालू तक सबकी लगेगी हाजिरी! बाहुबली अनंत सिंह की लाडली के ब्याह का कार्ड देख उड़ जाएंगे सबके होश

Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को न्योता दिया गया है, जहां 4 लाख मेहमानों के लिए शाही भोज का प्रबंध हो रहा है.

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को न्योता दिया गया है, जहां 4 लाख मेहमानों के लिए शाही भोज का प्रबंध हो रहा है.

Anant Singh News: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है, जिसकी भव्य तैयारियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस शाही और ऐतिहासिक शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और लालू यादव समेत देश-दुनिया के दिग्गजों को न्योता भेजा गया है, साथ ही 4 लाख लोगों के भोज का विशाल इंतजाम किया गया है.

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां इन दिनों पूरे शबाब पर हैं. इस आयोजन को लेकर मोकामा से लेकर पूरे बिहार में सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. अनंत सिंह ने खुद सामने आकर बेटी की शादी का कार्ड दिखाया और ऐलान किया है कि इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने के लिए देश के तमाम दिग्गजों को निमंत्रण भेजा जा रहा है.

पीएम मोदी और दिग्गजों को भेजा गया निमंत्रण

अनंत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत तमाम बड़े नेताओं को न्योता दिया गया है. राजनीति से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष के सभी दिग्गजों को बुलावा भेजा जा रहा है. अनंत सिंह का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन बेटी के इस बड़े दिन पर सभी अपने हैं.

‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान जहां से चाहें आएं’

बेटी की शादी का कार्ड दिखाते हुए अनंत सिंह ने एक अनोखा बयान दिया कि ‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान, जहां से भी लोग आना चाहें आएं, सबका स्वागत है.’ उनके इस खुले दिल वाले बयान के बाद से गांव में उत्साह और भी बढ़ गया है. यह शादी सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे इलाके का उत्सव बन चुकी है, जिसमें गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और पारंपरिक रस्मों के लिए खास तैयारियां हो रही हैं.

फिल्मी सितारों का भी लगेगा जमावड़ा

इस शादी में सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के कई जाने-माने सितारे भी चार चांद लगाएंगे. चर्चा है कि सोनू सूद, मनोज तिवारी, मैथिली ठाकुर, अक्षरा सिंह और पवन सिंह समेत करीब तीन दर्जन कलाकार इस समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे. कलाकारों के आने की खबर से स्थानीय लोगों में भारी क्रेज देखा जा रहा है.

4 लाख लोगों के लिए 150 से ज्यादा व्यंजनों का भोज

शादी की सबसे ज्यादा चर्चा इसके महा-भोज को लेकर हो रही है. अनंत सिंह की बेटी की शादी में करीब 4 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया जा रहा है. इस विशाल भोज में बिहार के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक प्रकार के पकवान परोसे जाएंगे, जिसमें आसपास के कई गांवों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital