मनोरंजन

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ एक शानदार फैमिली फोटो शेयर करते हुए सभी को ‘हैप्पी दीवाली’ कहा.

रविवार को प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं. प्रियंका किसी परी कथा की राजकुमारी जैसी लग रही थीं. उन्होंने बरगंडी और सुनहरे रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जिस पर जरदोजी, मोतियों का काम और सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई थी. अपने इस फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कुंदन की छोटी मांग-टीका, बड़े सुनहरे झुमके और मैचिंग चूड़ियां पहनी थीं.

प्रियंका ने अपने बालों का एक स्लीक लो बन (जूड़ा) बनाया था, जिसे ताजे सफेद गजरे से सजाया गया था. मेकअप के लिए उन्होंने बेरी शेड की लिपस्टिक और स्मोकी आईज का लुक चुना.

निक ने क्रीम और सफेद रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता सेट पहना था. अपने पिता के साथ मैचिंग करते हुए नन्ही मालती सफेद लहंगे में नजर आईं.

दीवाली की दी शुभकामनाएं

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा,

इस दीवाली की कुछ खास तस्वीरें. आप सभी को दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

निक ने इस पोस्ट पर दीये और ‘स्टार-आई’ (आंखों में सितारे) वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया.

भारत में न रहने के बावजूद प्रियंका अपनी परंपराओं को जीवित रखती हैं और अपनी बेटी को भी भारतीय रीति-रिवाजों और त्योहारों से जोड़े रखती हैं.

हाल ही में प्रियंका ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर मनाए गए दशहरा उत्सव की झलकियां भी शेयर की थीं. इसमें पूजा, शिवलिंग अभिषेक, हवन और कन्या पूजन शामिल था.

मालती कै पैर धोते देखे गए निक

तस्वीरों में से एक में निक को मालती के पैर धोते हुए देखा गया. आइवरी (हल्के सफेद) रंग के कपड़ों में सजी मालती ने एक लाल स्कार्फ ओढ़ रखा था, जिस पर ‘जय माता दी’ लिखा हुआ था.

प्रियंका ने निक के साथ लॉस एंजिल्स में करवा चौथ भी मनाया था. प्रियंका ने बताया कि निक ने खास तौर पर अपने टूर शेड्यूल को इस तरह सेट किया था कि वे करवा चौथ के मौके पर घर पर रह सकें.

ये भी पढ़ें- विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

उन्होंने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मेरे कहे बिना ही वह घर आ गए. उन्हें पता था कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है. उन्होंने इस तरह से अपना टूर प्लान किया कि करवा चौथ पर घर पर ही रहें. (आंखों में आंसू वाला इमोजी) मेरे पार्टनर जैसा कोई नहीं है. आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले. हैप्पी करवा चौथ.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

3 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

20 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

23 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

33 minutes ago